আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

MG Gloster भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: October 9, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. MG Motor India ने भारत में अपनी नई एसयूवी MG Gloster (एमजी ग्लोस्टर) को लॉन्च कर दिया है. इसकी दिल्ली में एक्स शोरूम कीमतें 28.98 लाख रुपए से 35.38 लाख रुपए के बीच है. कंपनी ने एक बयान में कहा कि टू-व्हील-ड्राइव वर्जन की कीमतें 28.98 लाख रुपए और 30.98 लाख रुपए हैं. इसके फोर-व्हील-ड्राइव वर्जन की कीमतें 33.68 लाख रुपए, 33.98 लाख रुपए और 35.38 लाख रुपए हैं. एमजी ग्लोस्टर को 1 लाख रुपए के बुकिंग अमाउंट पर एमजी डीलरशिप्स या फिर ऑनलाइन बुक कराया जा सकता है. एमजी Gloster की लंबाई 4985 मिलीमीटर, चौड़ाई 1926 मिलीमीटर और ऊंचाई 1867 मिलीमीटर है. इसका व्हीलबेस करीब 3 मीटर है. इसमें 19-इंच के अलॉय व्हील्स दिए गए हैं. इसमें  एमजी का एडवांस्ड आई स्मार्ट 2.0 सिस्टम दिया गया है.

http://एम्स के डायरेक्टर ने कहा- सर्दियों में प्रदूषण से बढ़ेगा कोरोना का खतरा



इस सिस्टम के नए ऐप्स में एडवांस्ड 3डी मैप्स, इंडस्ट्री फर्स्ट पर्सनलाइज्ड वॉइस सर्च फॉर सॉन्ग फीचर, एंटी थेफ्ट इमोबिलाइजेशन फीचर मिलते हैं. एमजी Gloster के फीचर्स की बात करें तो इसमें डुअल फ्रंट एयरबैग्स, साइड और फुल लैंग्थ कर्टेन एयरबैग्स, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम (ESP), ट्रैक्शऩ कंट्रोल सिस्टम (TCS), हिल डिसेंट कंट्रोल,एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम, ईबीडी और ब्रेक एसिस्ट रोल मूवमेंट इंटरवेंशन (RMI), हिल होल्ड कंट्रोल (HHC) जैसे सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. ग्लोस्टर में 2 लीटर ट्विन टर्बो चार्ज डीजल इंजन दिया गया है. यह इंजन 480 एनएम का टॉर्क और 218 पीएस की पावर जनरेट करता है. यह इंजन 8 स्पीड ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन से लैस है. इसमें ऑन-डिमांड इंटेलिजेंट फोर-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ-साथ Rock, Sand, Mud, Snow जैसे 7 मोड्स दिए गए हैं.

http://पत्रकारों के साथ हिंसा, क़ानून के नाम पर छलावा और स्वयं को ‘गौरवान्वित’ महसूस करते राजधानी के पत्रकार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now