नई दिल्ली. लंबी बीमारी के बाद केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का 74 साल की उम्र में गुरुवार शाम निधन हो गया. पासवान मोदी कैबिनेट में उपभोक्ता मामले, खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री थे. उनके बेटे और एलजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने इस बात की पुष्टि की है. चिराग पासवान ने अपने ट्वीट में लिखा- ‘पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं. Miss you Papa…’. अपने ट्वीट में चिराग पासवान ने अपने पिता की एक तस्वीर भी शेयर की है जिसमें चिराग रामविलास की गोद में नजर आ रहे हैं. बता दें कि केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान का दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. अभी कुछ दिनों पहले ही उनके दिल का एक ऑपरेशन भी हुआ था. यह बात भी चिराग पासवान ने ही ट्वीट कर शेयर की थी.
http://WHO की चेतावनी- कोरोना बढ़ा तो हर 16 सेकेंड में एक मृत बच्चा पैदा होगा
उन्होने अपने उस ट्वीट में इस बात का भी जिक्र किया था कि आने वाले दिनों में उनके पिता का एक और ऑपरेशन किया जाना था. रामविलास पासवान के निधन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा, भाजपा नेता देवेंद्र फडणवीस ने चिराग पासवान को फोन कर संवेदनाएं व्यक्त की हैं. पीएम मोदी ने रामविलास पासवान के निधन पर कहा कि वो अपना दुख शब्दों में बयां नहीं कर सकते हैं. उन्होने अपना दोस्त खो दिया. उन्होने पासवान के निधन पर दुख जाहिर किया और कहा कि पासवान कड़ी मेहनत और दृढ़ निश्चय से राजनीति की ऊंचाइयों पर पहुंचे. वो एक असाधारण संसद सदस्य और मंत्री थे.
http://क्या अफसरों को शासन का निर्देश काला अक्षर भैंस नजर आता है?
पापा….अब आप इस दुनिया में नहीं हैं लेकिन मुझे पता है आप जहां भी हैं हमेशा मेरे साथ हैं।
Miss you Papa… pic.twitter.com/Qc9wF6Jl6Z— युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) October 8, 2020









