আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

क्या अफसरों को शासन का निर्देश काला अक्षर भैंस नजर आता है?

Published on: October 8, 2020
---Advertisement---

महासमुंद. किसान मजदूर संघ छत्तीसगढ़ के संयोजक ललित चंद्रनाहू ने आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के उलंघन पर महासमुंद के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) और अन्य अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने अथवा मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न करने पर नागरिकों से वसूली गई जुर्माने की राशि लौटाने की मांग की है. श्री चंद्रनाहू ने इस बाबत् छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य सचिव और आयुक्त रायपुर संभाग को पुन: स्मरण पत्र भेजा है. उन्होने बताया कि कार्यालय कलेक्टर महासमुंद के सभाकक्ष में 27 मई 2020 को तत्कालीन कलेक्टर सुनील कुमार जैन को महासमुंद एसडीएम सुनील कुमार चंद्रवंशी और अन्य अधिकारियों ने विदाई दी थी. कार्यक्रम में अधिकारियों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया था और श्री चंद्रवंशी एवं एक अन्य अधिकारी ने मास्क नहीं पहना था.

http://मारुति की इन कारों पर इस महीने मिल रहा तगड़ा डिस्काउंट


श्री चंद्रनाहू ने बताया कि उन्होने वैधानिक कार्रवाई हेतु 2 जून 2020 को मुख्य सचिव और आयुक्त को पत्र भेजा था. जिस पर उच्चाधिकारियों ने स्थानीय कलेक्टर को मामले की जांच कराकर रिपोर्ट देने निर्देशित किया है बावजूद अब तक किसी भी तरह की कार्रवाई का अता-पता नहीं है जिससे उन्होने पुन: स्मरण पत्र भेजा है. श्री चंद्रनाहू ने कहा कि महासमुंद जिला समेत प्रदेशभर में मास्क न लगाने और सोशल डिस्टेंसिंग के उलंघन पर नागरिकों से जुर्माना के रूप में लाखों रुपए की वसूली की गई है. यहां तक कि यही अफसर निर्धारित समय से चंद मिनट दुकान बंद करने में देरी होने पर दुकानदारों से दुर्व्यवहार करते हुए जुर्माना करते थे. उन्होने सवाल किया है कि- क्या तमाम कानून कायदे केवल निरीह जनता के लिए ही है? और पढ़े-लिखे इन अफसरों को शासन का निर्देश क्या काला अक्षर भैंस नजर आता है?

http://VIDEO : धोनी ने लपका शानदार कैच, देख हर कोई रह गया दंग

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now