नई दिल्ली. फेस्टिव सीजन के दौरान अक्टूबर में मारुति सुजुकी की कारों पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है. इन कारों में Alto, S-Presso, Celerio, Dzire, WagonR, Brezza, Swift और Eeco शामिल हैं. ऐसे में अगर आप इस महीने एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो यह मौका आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकता है. मारुति सुजुकी अपनी एंट्री लेवल और काफी लोकप्रिय कार ऑल्टो 800 पर अक्टूबर 2020 में फेस्टिव समारोह में काफी आकर्षक डिस्काउंट दे रही है. कंपनी मारुति ऑल्टो पर कुल 41,000 रुपए के बेनिफिट्स की पेश की रही है. इस कार पर मिलने वाले ऑफर के तहत 21,000 रुपए की नकद छूट, 15,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5000 की कॉर्पोरेट छूट दी जा रही है.
Maruti Suzuki S-Presso
मारुति की ‘मिनी एसयूवी’ के नाम से प्रचारित कार मारुति एस-प्रेसो पर अक्टूबर के महीने में कुल 48,000 रुपए का जबरदस्त डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है. इस कार पर 23,000 रुपए की नकद छूट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दिया रहा है.
http://VIDEO : धोनी ने लपका शानदार कैच, देख हर कोई रह गया दंग
Maruti Suzuki Eeco
मारुति की मल्टीपर्पस व्हीकल Maruti Suzuki Eeco (मारुति सुजुकी ईको) पर कुल 38,000 रुपए का डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी के फेस्टिव सीजन ऑफर के तहत इसमें 13,000 रुपए की नकद छूट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट बोनस मिल रहा है.
Maruti Suzuki Wagon R
Wagon R (वैगन-आर) कार पर इस नवरात्री सीजन में सबसे बड़ी छूट दे रही है. ऑफर के तहत कंपनी वैगन-आर पर 15,000 रुपए की नकद छूट, 20,000 रुपए का बोनस और 5000 कॉर्पोरेट छूट के तौर पर दे रही है.
Maruti Suzuki Celerio
मारुति सुजुकी सेलेरियो कार पर कंपनी अक्टूबर महीने के त्यौहारी सीजन में कुल 53,000 रुपए का डिस्काउंट दे रही है. इसमें 28,000 रुपए की नकद छूट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस, और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर किया जा रहा है.
http://सपना चौधरी ने दिया बेटे को जन्म, पति ने शेयर की खुशखबरी
Maruti Suzuki Swift
मारुति स्विफ्ट Lxi, Vxi, Zxi, Zxi Plus वेरिएंट्स पर कंपनी 15,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट ऑफर कर रही है.
Maruti Suzuki Dzire
मारुति सुजुकी की लोकप्रिय कार Dzire (डिजायर) पर कुल 44,000 रुपए के बेनिफिट्स दे रही है. मारुति डिजायर फेसलिफ्ट पर कंपनी 14,000 रुपए का कैश डिस्काउंट, 25,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है.
Maruti Vitara Brezza
Maruti Vitara Brezza (विटारा ब्रेजा) पर कुल 45,000 रुपए की छूट दे रही है. ब्रेजा पर कंपनी 20,000 रुपए का कंज्यूमर ऑफर, 20,000 रुपए का एक्सचेंज बोनस (ब्रेजा पेट्रोल मॉडल पर इसकी शुरुआत हुई है), और 5,000 रुपए का कॉर्पोरेट डिस्काउंट दे रही है.
14वें वित्त की राशि से 5% मांगने वाले सरपंच को SDM ने किया बर्खास्त https://t.co/QVyIoaBP9C
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 7, 2020
पेट्रोल पंप से धोखाधड़ी के फरार दो आरोपियों को पुलिस ने दबोचा https://t.co/Sl170G1fL6
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 7, 2020
बीमार पिता के लिए फल लेने जा रहा था पुत्र, सड़क हादसे में मौत https://t.co/EArYItzLKZ
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 7, 2020
धरसा विकास योजना के लिए विभिन्न विभागों की योजनाओं के अभिसरण के लिए समिति गठित https://t.co/gzEPgM5iKu
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 7, 2020
Samsung Galaxy S20 FE भारत में लॉन्च, जानिए क़ीमत और फ़ीचर्स https://t.co/FrvE6rDOZB
— Cg Janadesh (@CJanadesh) October 7, 2020










