আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का सम्मान कर गांधी ग्राम तमोरा में सम्पन्न हुई गांधी विचार पदयात्रा

Published on: October 18, 2019
---Advertisement---
तारेश साहू

खल्लारी. करीब 88 किमी की गांधी विचार पदयात्रा 17 अक्टूबर को 38 गांव और करीब 100 अन्य ग्रामों की सहभागिता के साथ गांधी ग्राम तमोरा में संपन्न हुई. इस दौरान आमाकोनी में सामान्य राशन कार्ड का वितरण भी किया गया. अमलीडीह में जैतखंभ की पूजा-अर्चना की गई. मुख्य अथिति प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री गिरीश देवांगन, कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक चंद्राकर, विशेष अतिथि हरदेव ढिल्लो, नरेंद्र दुबे, राजेन्द्र चंद्राकर, जसबीर ढिल्लो, यात्रा प्रभारी अरविंदर छाबड़ा, अमरप्रीत, सचिन घरडे आदि थे. बागबाहरा ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अंकित बागबाहरा ने बताया इस 7 दिन की पदयात्रा में लगभग 100 से ज्यादा सहयात्रियों ने पदयात्रा कर अपना अमूल्य सहयोग दिया. हजारों ग्रामवासी गांधी जी के विचारों को सुनने और जानने शामिल हुए. 5 हजार पांपलेट गांधी जी के विचारों व वर्तमान कांग्रेस सरकार की उपलब्धियों का वितरित किया गया.

http://लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ सोना, जानिए आज का भाव

सभी सहयात्रियों को गिरीश देवांगन, जिलाध्यक्ष आलोक चन्द्राकर, पदयात्रा प्रभारी अरविंदर छाबड़ा व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अंकित बागबाहरा के हस्ताक्षरयुक्त सम्मान पत्र दिया गया. मुख्य अतिथि की आसंदी से श्री देवांगन ने कहा कि महात्मा गांधी के 150वें जन्म वर्ष के अवसर पर उनके सिद्धांतो को ग्रामों, शहरों, गलियों, मोहल्लों में ले जाने एक अभिनव पहल हुई है. पूरे देश में छत्तीसगढ़ एक ऐसा राज्य बना है. जिसने 2 और 3 अक्टूबर को गांधी जी के विचोरों को संगोष्ठी के माध्यम से जानने विधानसभा का विशेष सत्र रखा. इस दौरान 4 से 10 तक कंडेल से गांधी मैदान रायपुर तक मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और प्रदेशाध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में पदयात्रा हुई. फिर 11 से 17 तक पूरे छत्तीसगढ़ के 307 संगठन ब्लॉक में करीब 25 हजार किलोमीटर की पदयात्रा गांधी जी के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने में सफल हुई. इस एक छोटे से ग्राम तमोरा में सन् 1922 को एक 16 साल की दयावती कंवर ने जंगल सत्याग्रह की शुरुआत की थी जो गौरव की बात है.

http://4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार

आज छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार भी राम राज, सुराज की परिकल्पना को साकार करने यहां की प्रजा के प्रत्येक वर्ग को सुखी रखने का प्रयास कर रही है. नरवा, गरवा, घुरवा, बाड़ी की कल्पना को साकार कर जैविक उत्पादन को और गौ माता के संरक्षण की चिंता कर रही है. आज छत्तीसगढ़ में 40 प्रतिशत युवा कुपोषण का शिकार है 45 प्रतिशत महिलाओं में खून की कमी है इसके लिए हाट बाजार में स्वास्थ्य चेकअप केंद्र शुरू किए गए. आज हम सभी को मिलकर सुराज की कल्पना को साकार करना है और गांधी जी के बताए रास्ते में चलकर छत्तीसगढ़ का विकास करते हुए गढ़बो नवा छत्तीसगढ़ की पंक्तियों को चरितार्थ करना है. कार्यक्रम के अंत में स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिवार दयावती कंवर की नाती बहू प्रेमिनबाई दीवान, रघुवर सिंह की नाती बहू उर्मिला दीवान, जहुराबाई की बेटी जोहत्री ध्रुव का अथितियों ने शॉल-श्रीफल से सम्मान किया.

http://अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली के पहले मिलेगा अक्टूबर महीने का वेतन

अतिथियों को स्मृति चिन्ह स्वरूप गांधी ग्राम तमोरा की कहानी से सुसज्जित छायाचित्र भेंट किया गया. इस मौके पर मुख्य रूप से कार्तिक चक्रधारी, मोहन कुलदीप, आशाराम मोंगरे, सेवाराम साहू, सुखरू साहू, परस सोनवानी, जगन पटेल, माखन चक्रधारी, हितेश साहू, रामराज चौबे, आनंद निषाद, भूपेन्द्र मुनगू ठाकुर, शानू स्नेहल चन्द्राकर, तारेश साहू, देवानंद निर्मलकर, राजेश राजपूत, ताम्रध्वज बघेल, राजकुमार महानंद, लोकेश उइके, महेंद्र बंजारे, मंता यादव, वीरेंद्र शुक्ला, राकेश शर्मा, वरुण यादव, केवल यादव, ज्योतिष पटेल, चंन्दूलाल साहू, लिपट पटेल, नंद निषाद, मिल्लूराम साहू, मनीष ठाकुर, विष्णु साहू, कुबेर गिरी, अखिलेश गिरी, इंद्रकुमार चौहान, बैताल पटेल, कबीर साहू, बंशीलाल पटेल, पोखन साहू, खुटेरी सरपंच चम्मन पटेल, श्रवण शुक्ला, तमोरा सरपंच कुमारी बाई ध्रुव, मनीराम ध्रुव, यमुना बाई उपसरपंच, तरुण साहू, अशोक साहू, गौरसिंह, प्रकाश, मोना बाई, जीवराखन, पुनुराम साहू, सागर, विनोद युगर सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण व कांग्रेसजन उपस्थित थे.

बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ने नवजात के ऑपरेशन की राशि माफ कर पेश की मिसाल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now