नई दिल्ली. अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर आई गिरावट और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए (INR) में मज़बूती के चलते घरेलू बाजार में सोने की कीमतें लगातार दूसरे दिन लुढ़क गई है. शुक्रवार को दिल्ली के सर्राफा बाजार में 10 ग्राम सोने की कीमत 145 रुपए गिर गई है. वहीं, एक किलोग्राम चांदी के दाम 315 रुपए तक लुढ़क गए है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि ब्रिग्जिट (ब्रिटेन का यूरोप से एग्जिट यानी बाहर होना) को लेकर हुई डील के बाद अनिश्चिता का दौर खत्म हो गया है. इसीलिए शेयर बाजार में तेजी आई है और सोने की कीमतों में तेज गिरावट दर्ज की गई है. दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाले 10 ग्राम सोने का भाव 39,070 रुपए से गिरकर 38,925 रुपए पर आ गया है.
http://बसना के अग्रवाल नर्सिंग होम ने नवजात के ऑपरेशन की राशि माफ कर पेश की मिसाल
सूरज कुमार कश्यप बनाए गए सीएम भूपेश के ओएसडी
रायपुर. राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने शुक्रवार को अपने एक अहम आदेश में छत्तीसगढ़ संवाद में महाप्रबंधक के समकक्ष सूरज कुमार कश्यप को मुख्यमंत्री के विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी के तौर पर पदस्थ किया है. सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव जेएस राजपूत की ओर से जारी आदेश में सूरज कुमार कश्यप की पदस्थापना के साथ जनसंपर्क विभाग के अवर सचिव विभोर अग्रवाल को छत्तीसगढ़ संवाद में महाप्रबंधक के समक्षक का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है.
http://अधिकारियों-कर्मचारियों को दिवाली के पहले मिलेगा अक्टूबर महीने का वेतन










