रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार राज्य सरकार के अधिकारियों-कर्मचारियों को माह अक्टूबर 2019 के वेतन का भुगतान दीपावली के पहले 24 और 25 अक्टूबर को किया जाएगा. वित्त विभाग द्वारा आज यहां मंत्रालय से शासन के सभी विभागों, विभागाध्यक्षों, संभागीय कमिश्नरों, जिला कलेक्टरों और अध्यक्ष राजस्व मंडल को इस संबंध में निर्देश जारी कर दिए गए हैं.
http://4 हजार रुपए की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार
जनसम्पर्क संचालनालय के सहायक ग्रेड-3 का नियुक्ति आदेश जारी
रायपुर. राज्य शासन के जनसम्पर्क संचालनालय द्वारा सहायक ग्रेड-3 पद के लिए चयनित अभ्यर्थियों का नियुक्त आदेश जारी किया गया है. इस पद की परीक्षा छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित की गई थी. चयनित अभ्यर्थियों के नाम और उनकी पदस्थापना निम्नानुसार है- सैयद मिनहाजुद्दीन शाह, अनिल कुमार, रविशंकर देवांगन, माधव प्रसाद पटेल को जनसम्पर्क संचालनालय रायपुर में पदस्थ किया गया है. इसी प्रकार गजेन्द्र कुमार मेश्राम को जिला जनसम्पर्क कार्यालय रायपुर, दीपक कुमार गोंड को जिला जनसम्पर्क कार्यालय महासमुंद, राजकुमार कंवर को जिला जनसम्पर्क कार्यालय गरियाबंद में पदस्थ किया गया है. नियुक्ति आदेश की शर्ते अनुसार अभ्यर्थी को आदेश प्राप्त करने के बाद एक माह की अवधि में पदभार ग्रहण करने के लिए आदेशित किया गया है. उल्लेखनीय है कि नियुक्ति आदेश प्राप्त करने के बाद एक माह की अवधि में पदभार ग्रहण नहीं करने की स्थिति में कर्मचारी का नियुक्ति आदेश निरस्त माना जाएगा.
http://दो सौतन के बीच झगड़े से गुस्साया पति, दूसरी पत्नी की ब्लेड से काट दी जीभ







