আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में तत्परता से करें कार्रवाई, लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी : डीजीपी

Published on: October 5, 2020
---Advertisement---

रायपुर. पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी ने सोमवार को पुलिस मुख्यालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए राज्य के सभी पुलिस महानिरीक्षकों और पुलिस अधीक्षकों की बैठक ली. उन्होंने महिलाओं से संबंधित प्रकरणों की समीक्षा की. श्री अवस्थी ने सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देशित किया कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्रवाई करें, ऐसे प्रकरणों में विलंब बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. महिलाओं से संबंधित घटनाओं में विभागीय जांच में उप पुलिस अधीक्षक स्तर के अधिकारी ही विवेचना करें. उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में निरीक्षक, उप निरीक्षक, प्रधान आरक्षक, आरक्षक के भरोसे नहीं रहना चाहिए.

http://युकां ने निकाला आक्रोश जुलूस, मोदी-योगी का पुतला फूंका



उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित अपराधों पर नियंत्रण के लिए जिलेवार मेकेनिजम बनाया जाए, ताकि घटनाओं की समीक्षा जल्द हो सके. उन्होंने कहा कि महिलाओं से संबंधित प्रकरणों में कार्रवाई जरूर करें ताकि पुलिस की बेहतर छवि बन सके. श्री अवस्थी ने कहा कि राज्य में अवैध शराब, ड्रग्स, सट्टा, हुक्काबार, गांजा से संबंधित अपराधों में कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि डायल 112 और हाईवे पेट्रोलिग के कर्मचारियों की रोटशनवार ड्यूटी लगाई जाए. इसके साथ ही ऐसे पुलिस कर्मचारी जिनके विरूद्ध शिकायत मिले, उन्हें तत्काल निलंबित कर उनके विरूद्ध विभागीय जांच कराई जाए.

http://सुपरसोनिक मिसाइल SMART का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री ने दी बधाई

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now