पिथौरा. युवक कांग्रेस पिथौरा ने कहा कि उत्तर प्रदेश के हाथरस में बहन मनीषा के साथ बर्बरता की सारी हदें पार कर दी गई. इसके बाद पुलिस ने उनका शव परिवार को ना देकर रात के अंधेरे में जला दिया और जब राहुल गांधी जी उस पीड़ित परिवार से मिलने गए तो तानाशाही पुलिस ने उनके साथ गलत बर्ताव किया और उनके साथ धक्का-मुक्की कर उन्हें जमीन पर गिरा दिया. युवक कांग्रेस इस घटना की कड़ी निंदा करता है. उपरोक्त घटना के विरोध में स्थानीय युवक कांग्रेस ने ‘आक्रोश जुलूस’ निकाला. इसमें मशाल लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने नगर एवं बार चौक से रामकुमार राजपूत मार्ग होते हुए शहीद चौक तक विरोध प्रदर्शन कर बहन मनीषा को न्याय दिलाने, योगी सरकार से इस्तीफे की मांग की और केन्द्र की मोदी एवं योगी सरकार का पुतला दहन भी किया.
http://सुपरसोनिक मिसाइल SMART का सफल परीक्षण, रक्षामंत्री ने दी बधाई
उक्त आंदोलन का मार्गदर्शन ब्लॉक अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव एवं कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला, उपाध्यक्ष उमर हसन ने किया. इस अवसर पर कुलवंत खनूजा, काशीराम शर्मा, युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव जितेंद्र सिन्हा, प्रदेश सचिव सन्नी रोहिल्ला, विकाश शर्मा, संजय सिन्हा, लेखराम दीवान, वेदप्रकाश देवदास, अनुज अग्रवाल, प्रणव घोष, कनक तिवारी, स्वतेन्द्र पांडेय, गीतेश चौधरी, कुणाल दास, वासु पटेल, जयकिशन, चौथ कुमार, कृष्णा नायक, बालकृष्ण, संजय, बिकेश, यादराम, तर्निश शुक्ल, योगेश, गीतेश साहू, कामता डड़सेना, राजा चौधरी, आमीन खान सहित सैकड़ों की तादाद में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे.
http://अब इस गांव में न कोई शराब बनाएगा और ना ही पियेगा, बेचते पकड़ाया तो चौक में लगाई जाएगी फोटो







