नई दिल्ली. सोमवार को सुपरसोनिक मिसाइल असिस्टेड रिलीज़ ऑफ टॉरपीडो (SMART) का सफल परीक्षण किया गया. रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने इसका ओड़िशा के तटीय इलाके में इसका परीक्षण किया. इस SMART के जरिए वॉर शिप में स्टैंड ऑफ क्षमता को बढ़ाने में मदद मिलेगी. परीक्षण के दौरान इसकी रेंज, एल्टीट्यूड, टॉरपीडो को छोड़ने की क्षमता और VRM पर स्थापित करने की क्षमता ने पूरी तरह से सही काम किया, यही कारण है कि रक्षा मंत्रालय ने इसे सफल परीक्षण करार दिया है.
http://अब इस गांव में न कोई शराब बनाएगा और ना ही पियेगा, बेचते पकड़ाया तो चौक में लगाई जाएगी फोटो
स्मार्ट मिसाइल मुख्य रूप से टॉरपीडो सिस्टम का हल्का रूप है, जिसे लड़ाकू जहाजों पर तैनात किया जाएगा. इसे तैयार करने के लिए हैदराबाद, विशाखापट्टनम समेत अन्य शहरों में मौजूद DRDO की लैब में इसपर काम किया गया है. डीआरडीओ के इस सफल परीक्षण पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी बधाई दी. रक्षा मंत्री ने लिखा कि डीआरडीओ ने आज सफलतापूर्वक स्मार्ट का परीक्षण किया है. एंटी सबमरीन वॉरफेयर की क्षमता में बढ़ोतरी के हिसाब से ये एक महत्वपूर्ण पल है. इस मौके पर मैं DRDO और अन्य टीम को बधाई देता हूं.
http://पंपोर में CRPF टीम पर आतंकी हमला, दो जवान शहीद, 5 घायल
The @DRDO_India has successfully flight tested the Supersonic Missile assisted release of Torpedo, SMART. This will be a major technology breakthrough for stand-off capability in anti-submarine warfare. I congratulate DRDO and other stakeholders for this significant achievement.
— Rajnath Singh (@rajnathsingh) October 5, 2020









