আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेवतिया ने एक ओवर में लगाए 5 छक्के, युवराज-सहवाग ने दी अनोखी प्रतिक्रिया

Published on: September 28, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में रविवार रात पहले बल्लेबाजी के लिए उतारी गई किंग्स इलेवन पंजाब (KXIP) की टीम ने 223/2 रन बनाकर सोचा तक नहीं होगा कि उसे अगले कुछे घंटों में हार का सामना करना पड़ेगा. राहुल तेवतिया को राजस्थान रॉयल्स के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कुछ सोच कर ही चौथे नंबर पर बैटिंग करने भेजा था. थोड़ी देर से ही सही, लेकिन जब उन्होंने तेवर दिखाने शुरू किए तो किंग्स इलेवन पंजाब के होश उड़ गए. आखिरी तीन ओवरों में 51 रन चाहिए थे. तेवतिया 23 गेंदों में 17 रन बनाकर खेल रहे थे और यहीं से उन्होंने मैच का पासा ही पलट दिया. तेवतिया ने शेल्डन कॉट्रेल की पारी के 18वें ओवर में तूफान खड़ा कर दिया.

http://हिमांशी खुराना निकलीं कोरोना पॉजिटिव, किसानों के प्रदर्शन में हुई थीं शामिल


उन्होंने 5 छक्के (6,6,6,6,0,6) लगाकर पूरे समीकरण ही बदल दिए और उनकी शानदारी पारी की बदौलत राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को 4 विकेट से मात दे दी. तेवतिया की इस पारी के बाद छह गेंदों में छह छक्के जड़ने वाले युवराज सिंह ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी. युवराज ने उन्हें एक गेंद छोड़ने के लिए धन्यवाद दिया. युवराज ने राहुल तेवतिया को टैग कर ट्वीट किया- ना भाई ना. एक गेंद छोड़ने के लिए धन्यवाद. क्या मैच था, एक शानदार जीत के लिए राजस्थान को बधाई. युवराज ने मयंक अग्रवाल और संजू सैमसन की तारीफ भी की. उनके अलावा टीम इंडिया के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी तेवतिया की तारीफ की. सहवाग ने अपने मजाकिया अंदाज में लिखा- तेवतिया में माता आ गई. क्या मैच था. ऐसा क्रिकेट है और ऐसा ही जीवन है, मिनटों में बदल जाता है.

http://मादा हाथी मौत मामले में 7 का सरेंडर, विभाग ने बताया- आरोपियों को पकड़ा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now