नई दिल्ली. बिहार चुनाव से पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को नई राष्ट्रीय कार्यकारिणी का ऐलान किया. भाजपा की ओर से पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, राष्ट्रीय महामंत्री, राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन), राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री और राष्ट्रीय प्रवक्ता समेत कई अहम पदों में बदलाव करते हुए नए चेहरों को भी मौका दिया है. नड्डा ने 12 राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के नाम का ऐलान किया. इनमें छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुबर दास को जगह दी गई है. इसके अलावा, पश्चिम बंगाल से मुकुल रॉय और बिहार से राधा मोहन सिंह को भी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया.
http://राजीव गांधी किसान न्याय योजना की तीसरी किश्त किसानों को राज्य स्थापना दिवस पर
राम माधव, मुरलीधर राव, सरोज पांडे और अनिल जैन को महासचिव (राष्ट्रीय महामंत्री) पद से हटा दिया गया है. इसके अलावा, भूपेंद्र यादव, अरुण सिंह, बीएल संतोष और कैलाश विजयवर्गीय इस पोस्ट पर बरकरार हैं. नए चेहरों में कर्नाटक के सीटी रवि और आंध्र प्रदेश के डी पुरंदेश्वरी का नाम शामिल है. कोषाध्यक्ष पद की जिम्मेदारी राजेश अग्रवाल को दी गई है. नड्डा की टीम में युवाओं को भी मौका मिला है. कर्नाटक के सांसद तेजस्वी सूर्या को भाजपा युवा मोर्चा का चीफ बनाया गया है. अनिल बलूनी, संजय मयूख, डॉ संबित पात्रा, सुधांशु त्रिवेदी और शाहनवाज हुसैन राष्ट्रीय प्रवक्ता की लिस्ट में हैं. इसके अलावा, पार्टी ने 23 प्रवक्ताओं की भी सूची जारी की.
http://शासकीय कुलदीप निगम उमा शाला नर्रा के पूर्व छात्र को मिली भारत सरकार की इंस्पायर छात्रवृत्ति
Congratulations and best wishes to the new team. I am confident they will uphold the glorious tradition of our Party of serving the people of India selflessly and with dedication. May they work hard to empower the poor and marginalised. https://t.co/5beiCTkcsA
— Narendra Modi (@narendramodi) September 26, 2020









