नई दिल्ली. मध्यप्रदेश में 28 सीटों पर उपचुनाव होने हैं, ऐसे में सभी पार्टियों द्वारा इन सीटों पर जीत हासिल करने के लिए तैयारियां जोरो-शोरों पर हैं. इसी बीच प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने किसानों को उपचुनाव से पहले बड़ी सौगात दी है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ऐलान किया कि केंद्र सरकार की तरफ से मिलने वाली किसान सम्मान राशि में राज्य सरकार की ओर से भी 4 हजार रुपए बढ़ाकर दिए जाएंगे. उन्होने कहा कि अभी तक किसानों को वार्षिक तौर पर 6 हजार रुपए दिए जाते हैं. अब एक वर्ष में प्रदेश के किसानों को कुल 10 हजार रुपए मिलेंगे.
http://स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल अग्रवाल का निधन, सीएम ने जताया दु:ख
वहीं, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का खुद को ‘टेंपरेरी’ (अस्थायी) मुख्यमंत्री बताने वाला बयान राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है. दरअसल, मुख्यमंत्री ने रविवार को मंदसौर जिले के सुवासरा विधानसभा में थे. उन्होंने यहां विकास कार्यों का लोकापर्ण किया. इस दौरान शिवराज ने कहा कि अभी टेंपरेरी मुख्यमंत्री हूं, उपचुनाव में जीत नहीं हासिल हुई तो टेंपरेरी मुख्यमंत्री ही रह जाऊंगा, यहां से जीत मिलने के बाद स्थायी मुख्यमंत्री हो जाऊंगा.
http://ड्रग चैट में दीपिका का नाम, कंगना का तंज- बड़े घर के बच्चे पूछते हैं, माल है क्या?









