रायपुर. राजनांदगांव के शतवर्षीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी कन्हैयालाल अग्रवाल का सोमवार देर रात निधन हो गया. आज पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा. वे राजनांदगांव में जन आंदोलनों के पुरोधा थे. प्रगतिशील लेखक संघ, भारतीय जन नाट्य संघ और अखिल भारतीय शांति एवं एकजुटता संगठन से अंतिम समय तक सक्रियता पूर्वक जुड़े हुए थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गहरा दुख व्यक्त किया है. मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है. ज्ञातव्य है कि पिछले साल 20 अगस्त को उनके 100वें जन्मदिन पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष उपस्थिति में उनका नागरिक अभिनंदन किया गया था. इस साल 3 जनवरी को रायपुर में आयोजित एप्सो के राष्ट्रीय सम्मेलन में भी सुदीर्घ सेवाओं के लिए उनका सम्मान किया गया था.
http://ड्रग चैट में दीपिका का नाम, कंगना का तंज- बड़े घर के बच्चे पूछते हैं, माल है क्या?
मुख्यमंत्री ने दो पीड़ितों के इलाज के लिए दी 6 लाख रुपए की सहायता
रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने गंभीर रोगों से पीड़ित दो लोगों के इलाज के लिए अपने स्वेच्छानुदान मद से 6 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है. मुख्यमंत्री ने संबंधित जिले के कलेक्टरों को इलाज के लिए स्वीकृत यह राशि तत्काल संबंधित को भुगतान करने के भी निर्देश दिए हैं. सामान्य प्रशासन विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री ने बिलासपुर शहर के टिकरापारा रोड दयालबंद निवासी हृदेश केसरी के बीमार पिता सुभाष चंद्र केसरी के इलाज के लिए 5 लाख रुपए तथा जांजगीर-चांपा जिले के अकलतरा तहसील के ग्राम अमरताल की रहने वाली श्रीमती आरती जांगड़े के पुत्र आदित्य जांगड़े के इलाज के लिए एक लाख रुपएकी आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है.







