नई दिल्ली. फ्रांस से आए पांच राफेल लड़ाकू विमान गुरूवार को औपचारिक रूप से भारतीय वायुसेना के बेड़े में शामिल हो गए. वे 17 गोल्डन एरो स्क्वॉड्रन के हिस्सा बन गए. इस दौरान अंबाला एयरबेस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ली भी मौजूद रहीं. राफेल लड़ाकू विमान की भारतीय वायुसेना के बेड़े में एंट्री पूरी प्रक्रिया के साथ हुई. जहां सबसे पहले सर्वधर्म पूजा की गई, जिसके बाद फ्लाईपास्ट किया गया. इस दौरान तेजस, सुखोई समेत कई अन्य वायुसेना के विमानों ने एयर शो में हिस्सा लिया और अंत में वाटर कैनेन सैल्यूट के साथ राफेल लड़ाकू विमान को सलामी दी गई. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि राफेल का भारतीय वायुसेना में शामिल होना पूरी दुनिया के लिए कड़ा संदेश है, खासकर उनके लिए जो हमारे हक पर नजर डाल रहे हैं.
http://कोविड-19 के प्रति हर्ड इम्यूनिटी की स्थिति जानने होगा सीरो सर्वे, 16 से लिए जाएंगे सैंपल
मैं वायुसेना के साथियों को बधाई देता हूं. हाल ही में एलएसी पर हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के दौरान आपने जो तेजी और सतर्कता दिखाई, उससे आपके कमिटमेंट का पता चलता है. वायुसेना प्रमुख आरकेएस भदौरिया ने कहा कि सुरक्षा की मौजूदा स्थिति को देखते हुए राफेल को शामिल करने का इससे अच्छा समय कोई और नहीं हो सकता था. राफेल इंडक्शन सेरेमनी में फ्रांस की रक्षा मंत्री फ्लोरेंस पार्ले ने कहा कि आज का दिन भारत-फ्रांस के लिए एक उपलब्धि है. हम अपने रक्षा संबंधों के इतिहास में नया चैप्टर लिख रहे हैं. हम मेक इन इंडिया अभियान के लिए भी कमिटेड हैं. फ्रांस संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएन सिक्योरिटी काउंसिल) में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करता है.
http://Honda की इन कारों पर मिल रहा 2.50 लाख तक का डिस्काउंट
Rafale induction is a big & stern message for the entire world, especially to those eyeing our sovereignty. This induction is important considering the kind of atmosphere at our borders or should I say the kind of atmosphere created at our borders: Defense Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/tOhEYCRDux
— ANI (@ANI) September 10, 2020
#WATCH: Water cannon salute given to the five Rafale fighter aircraft at Ambala airbase. #Haryana pic.twitter.com/SB9jhyp1Ox
— ANI (@ANI) September 10, 2020









