रायपुर. छत्तीसगढ़ राज्य की जनता में कोविड -19 के लिए हर्ड इम्यूनिटी अभी आई है कि नहीं यह जानने के लिए अब महानगरों की तर्ज पर यहां भी आईसीएमआर/आरएमआरसी ओड़िशा एवं छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य विभाग द्वारा सीरो सर्वेलेंस कराया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रायपुर सहित कुल 10 जिलों में 16 सितंबर से यह सर्वे कराया जाएगा. रायपुर में 16 सितंबर से 18 सितंबर तक जिले के 2 ब्लॉक रायपुर और तिल्दा क्षेत्र से खून के सैम्पल लिए जाएंगे. हर जिले से 500 सैंपल जिसमें हाई रिस्क ग्रुप जैसे कम प्रतिरोधक क्षमता वाले टीबी और एचआईवी पीड़ित व्यक्ति, कन्टेनमेंट जोन, स्वास्थ्य कर्मी, सुरक्षा कर्मी, पुलिस,
http://छत्तीसगढ़ में 2564 नए कोरोना मरीज मिले, 13 की मौत
सुरक्षा बल, पत्रकार, ग्रामीण, जनजाति, औद्योगिक कर्मी, वाहन चालक, बैंक एवं डाक कर्मी, उडडयन कर्मी, जेल में बंद कैदी, वृद्धाश्रम, अनाथाश्रम, दुकानें, छात्रावास आदि से कुल 260 सैंपल लिए जाएंगे और जिले के चयनित 6 क्लस्टर से 240 सैंपल लेंगे. इन सैपल में एन्टीबॉडी इम्यूनोग्लोबुलि जी और एम की जांच की जाएगी. सीरो सर्वे प्रति 10 लाख जनसंख्या में कोविड 19 से संक्रमित मरीजों के आधार पर किया जा रहा है. रायपुर जिले के अलावा बिलासपुर, कोरबा, मुंगेली, जशपुर, जांजगीर-चांपा, बलरामपुर, बलौदाबाजार, राजनांदगांव एवं दुर्ग जिले में सर्वे होगा. शेष 9 जिलों में 20 सितंबर से सैंपल लिए जाएंगे.
http://VIDEO : कंगना की उद्धव ठाकरे को चुनौती- आज मेरा घर टूटा है, कल तेरा घमंड टूटेगा







