আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

WHO की चेतावनी- कोरोना आखिरी महामारी नहीं, अगली चुनौती के लिए रहें तैयार

Published on: September 8, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के डायरेक्टर जनरल टेड्रोस अधानोम ने आगाह किया है कि कोविड-19 के बाद भी दुनिया आगे महामारियों के चपेट में आ सकती है. उन्होंने कहा है कि अगर दुनिया कोविड-19 पर काबू पाने में कामयाब भी हो जाती है तो भी ये आखिरी महामारी नहीं होगी. टेडरॉस ने देशों से अपने हेल्थ सिस्टम में और ज्यादा निवेश बढ़ाने की अपील की है. जेनेवा में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में टेड्रोस ने कहा कि कोविड-19 दुनिया की आखिरी महामारी नहीं है. इतिहास ने हमें सिखाता है कि दुनिया में महामारी फैलना जीवन से जुड़ा तथ्य है. लेकिन अगली बार जब महामारी फैले तो दुनिया को तैयार रहना चाहिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए दुनियाभर के देशों को अपने यहां हेल्थ सिस्टम को मजबूत बनाते हुए और ज्यादा निवेश करना चाहिए.

http://डीएफओ ने ठुकराई ऑनलाइन सुनवाई की अपील, कार्यालय में उपस्थित होने आवेदक को नोटिस


इससे पहले अगस्त में विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना वायरस को लेकर एक चेतावनी जारी करते हुए कहा था कि ये महामारी लंबे समय के लिए रह सकती है. डब्ल्यूएचओ ने कोविड-19 के छह महीने के मूल्यांकन पर आपात कमेटी से मुलाकात के बाद ऐसा कहा था. एक बयान में WHO ने कहा था कि कमेटी ने कोविड-19 महामारी की लंबी अवधि तक रहने का आकलन किया गया है. कोरोना वायरस का संक्रमण दुनिया में फैलते हुए सात महीने हो चुके हैं और इस बीच ये कमेटी चार बार कोरोना वायरस के खतरे के मूल्यांकन को लेकर बैठक कर चुकी है. इस बैठक के बाद विश्व स्वास्थ्य संगठन ने वैश्विक स्तर पर कोविड-19 के खतरे को और ज्यादा निर्धारित किया था.

http://Honda की इन कारों पर मिल रहा 2.50 लाख तक का डिस्काउंट

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now