আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

12 सितंबर से चलेंगी 80 स्पेशल ट्रेनें, 10 से शुरू होंगे रिजर्वेशन

Published on: September 5, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे ने 12 सितंबर से 80 नई स्पेशल ट्रेनें चलाने का ऐलान किया है. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार ने शनिवार को कहा कि भारतीय रेलवे 12 सितंबर से 40 जोड़ी स्पेशल ट्रेनें चलाने वाला है. इसके लिए 10 सितंबर से रिजर्वेशन शुरू हो जाएंगे. उन्होने कहा कि इन 40 जोड़ी यानी 80 स्पेशल ट्रेनों को पहले से चल रही 230 ट्रेनों के अतिरिक्त चलाया जाएगा. उन्होंने कहा कि राज्यों की मांग और जरूरत के हिसाब से ट्रेनों को चलाया जाएगा. रेलवे बोर्ड के चेयरमैन ने कहा कि जो स्पेशल ट्रेनें चलाई जा रही हैं, उनकी निगरानी की जाएगी.

http://Realme 7, 7 Pro भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और स्पेसिफिकेशन्स


जहां भी ट्रेन की मांग होगी या लंबी प्रतीक्षा सूची होगी, वहां एक्चुअल ट्रेन से पहले क्लोन ट्रेन चलाई जाएगी. उन्होंने कहा कि परीक्षाओं के लिए या राज्य सरकारों से अनुरोध पर स्पेशल ट्रेनों को किया जाएगा. वहीं, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट को लेकर रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार ने कहा कि इस पर काम अच्छा चल रहा है. संरेखण (एलाइनमेंट) और डिजाइन को मंजूरी दे दी गई है. इसके लिए विभिन्न प्राधिकरणों से मंजूरी मिल भी गई है. हालांकि, कोरोना के कारण भूमि अधिग्रहण का काम धीमा हो गया, खासकर महाराष्ट्र में.

http://गजब के बोल्ड लुक में नजर आईं हिना खान, देखिए तस्वीरें

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now