नई दिल्ली. एक्ट्रेस हिना खान आएदिन सोशल मीडिया पर चर्चा में बनी रहती हैं. हिना खान अपने फैंस के साथ जुड़े रहने के लिए दिलचस्प पोस्ट शेयर करती नजर आ जाती हैं. वहीं फैंस भी हिना खान की हर अदा पर फिदा हो जाते हैं. वहीं इस बीच हिना का खान का एक लेटेस्ट फोटोशूट जबरदस्त चर्चा में आ गया है. इस फोटोशूट में हिना खान का अंदाज बदला-बदला नजर आ रहा है. इस बोल्ड फोटोशूट को लोग खूब पसंद कर रहे हैं. दरअसल, हिना खान ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर लेटेस्ट फोटोशूट की तस्वीरें शेयर की हैं.
http://धवन ने इस खिलाड़ी को बनाया अपनी ‘लैला’, शेयर किया मजेदार वीडियो
इन तस्वीरों में हिना खान व्हाइट आउटफिट में नजर आ रही हैं और उन्होंने अपना लुक थोड़ा चेंज किया है. फोटोज में हिना शॉर्ट हेयर स्टाइल में दिखाई दे रही हैं. वहीं उन्होंने सेंशुअल पोज देते हुए ये तस्वीरें खिंचवाई हैं. वहीं इन फोटोज में दिख रहा है कि किस तरह हिना ने व्हाइट आउटफिट के साथ यलो आई लाइनर लगाकर एक्सपेरिमेंट किया है. हिना के इस फोटोशूट को कई सेलेब्रिटी ने भी पसंद किया है और कमेंट के जरिए उनकी तारीफें भी की हैं. देखिए तस्वीरें
http://अक्षय कुमार ला रहे हैं एक्शन गेम FAU-G, पोस्टर रिलीज










