আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

CSK को एक और झटका, रैना के बाद अब हरभजन भी IPL 2020 से हटे

Published on: September 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. चेन्नई सुपर किंग्स को एक और बड़ा झटका लगा है. दरअसल, सुरेश रैना के IPL से नाम वापस लेने के बाद अब ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह भी इस साल इस टूर्नामेंट में नहीं खेलेंगे. हालांकि सीएसके की तरफ से आधिकारिक रूप से अभी कुछ नहीं कहा गया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक हरभजन सिंह ने निजी कारणों की वजह से IPL 2020 से अपना नाम वापस ले लिया है. हरभजन सिंह से पहले सुरेश रैना भी निजी कारणों की वजह से IPL से हट गए थे, इसके बाद फ्रेंचाइजी और सुरेश रैना के संबंधों में तनाव नजर आया.

http://Tata Nexon का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स


रैना के बाद अब भज्जी टीम का हिस्सा नहीं होंगे ऐसे में सीएसके की मुश्किलें और बढ़ गई है. बता दें कि अनुभवी स्पिनर हरभजन सिंह ने आईपीएल करियर में कुल 160 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 26.44 के एवरेज से 150 विकेट निकाले. उनका इकोनॉमी रेट 7.05 रहा. पिछले सत्र में भज्जी ने चेन्नई के लिए शानदार गेंदबाजी कि थी और 16 विकेट हासिल किए थे. वहीं आइपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में भज्जी तीसरे नंबर पर हैं.

http://VIDEO : आसिम-हिमांशी का नया गाना ‘अफसोस करोगे’ रिलीज

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now