আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

Tata Nexon का नया वेरिएंट लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Published on: September 4, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. Tata मोटर्स ने एसयूवी Nexon का नया वेरिएंट XM(S) को लॉन्च कर दिया है. इस वेरिएंट में ग्राहकों को किफायती कीमत में कई प्रीमियम फीचर्स मिलेंगे. नेक्सॉन के नए वेरिएंट की दिल्ली में एक्स-शोरूम कीमत 8.36 लाख से 10.30 लाख रुपए के बीच है. टाटा मोटर्स ने एक बयान में कहा कि नेक्सॉन का नया मॉडल एक्सएम (ए) पेट्रोल और डीजल दोनों संस्करणों में उपलब्ध है. कंपनी ने बताया कि ग्राहकों को टाटा की इस नई कार में दो ट्रांसमिशन विकल्प मिलेंगे. मैनुअल और ऑटोमेटेड मैनुअल ट्रांसमिशन (एएमटी).

http://VIDEO : आसिम-हिमांशी का नया गाना ‘अफसोस करोगे’ रिलीज


टाटा मोटर्स की यात्री वाहन कारोबार इकाई के विपणन प्रमुख विवेक श्रीवत्स ने कहा कि हम अपनी प्रतिबद्धता को ध्यान में रखते हुए नेक्सॉन एक्सएम (एस) की पेशकश की घोषणा करने को तैयार हैं. यह एक ऐसा उत्पाद है, जो हमारे ग्राहकों को एक शानदार मूल्य पर इलेक्ट्रिक सनरूफ जैसे बेहतरीन फीचर्स दे रहा है. टाटा मोटर्स ने बताया कि इसमें मल्टी-फंक्शनल स्टीयरिंग व्हील्स, ड्यूल फ्रंट एयरबैग्स, EBD के साथ ABS, हिल होल्ड कंट्रोल, इलेक्ट्रॉनिक स्टैबिलिटी प्रोग्राम (ESP), रिवर्स पार्किंग सेंसर्स जैसे फीचर दिए गए हैं.

http://सेना प्रमुख बोले- LAC पर स्थिति नाजुक, जवान हर चुनौती से निपटने के लिए तैयार

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now