नई दिल्ली. IPL शुरू होने से पहले ही मुंबई इंडियंस (MI) को बड़ा झटका लगा है. टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा लीग से हट गए हैं. उन्होंने पारिवारिक वजहों का हवाला देकर टूर्नामेंट से हटने का फैसला लिया. मुंबई इंडियंस ने आगामी इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के लिए लसिथ मलिंगा की जगह ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को उनके रिप्लेसमेंट के तौर पर टीम में शामिल किया है. वे अब तक आईपीएल में नहीं खेले हैं. मुंबई इंडियंस की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि टीम ने इस साल आईपीएल के लिए लसिथ मलिंगा के रिप्लेसमेंट के तौर पर ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जेम्स पैटिंसन को साइन किया है.
http://टूटे सारे रिकॉर्ड, पिछले 24 घंटे में कोरोना के 83,883 नए मामले
मलिंगा ने निजी कारणों के चलते आईपीएल से नाम वापस लिया है और वो श्रीलंका में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं. पैटिंसन इस हफ्ते के अंत में मुंबई इंडियंस टीम से जुड़ेंगे. टीम के मालिक आकाश अंबानी ने पैटिंसन का स्वागत किया और मलिंगा को अपना समर्थन दिया. उन्होंने कहा कि जेम्स हमारे साथ फिट होने के लिए सही खिलाड़ी हैं और हमारे इस समय तेज गेंदबाजों के उपलब्ध विकल्पों में शामिल होंगे.
http://मुख्यमंत्री ने कोविड-19 मरीजों के लिए 4 जिलों में बिस्तरों की संख्या बढ़ाने के दिए निर्देश











