আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

INDvSA : भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पारी और 137 रन से हराया, सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त

Published on: October 13, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. भारत ने दक्षिण अफ्रीका को पुणे में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में पारी और 137 रनों से मात देकर तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 से अजेय बढ़त बना ली है. इसी के साथ ही भारत ने टेस्ट सीरीज अपने नाम कर ली है और फ्रीडम ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है. टेस्ट मैच के चौथे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने मेहमान टीम को फॉलोऑन दिया, लेकिन दक्षिण अफ्रीकी टीम 326 रन की लीड को पार नहीं कर पाई और चौथे दिन के आखिरी सत्र में 189 रन पर पूरी टीम ढेर हो गई. भारत के लिए दूसरी पारी में रवींद्र जडेजा और उमेश यादव ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रविचंद्रन अश्विन को दो सफलताएं मिलीं. मोहम्मद शमी और ईशांत शर्मा ने एक-एक विकेट झटके.

http://पीएम मोदी ने दी विपक्ष को चुनौती- हिम्मत है तो घोषणापत्र में लिखें 370 वापस लाएंगे

दूसरी पारी में अफ्रीका के लिए डीन एल्गर ने सबसे अधिक 48 रन बनाए, जबकि टेम्बा बावूमा ने 38 तथा वर्नोन फिलैंडर ने 37 रनों की पारी खेली. पुणे टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 5 विकेट पर 601 रन बनाकर अपनी पहली पारी घोषित कर दी. जवाब में भारतीय गेंदबाजों ने दक्षिण अफ्रीका को पहली पारी में 275 रनों पर समेट दिया. पहली पारी के आधार पर भारत को 326 रनों की बढ़त मिली. अफ्रीकी टीम फॉलोऑन नहीं बचा पाई, जिसके बाद उन्हें फिर से बल्लेबाजी के लिए उतरना पड़ा. फॉलोऑन मिलने के बाद दूसरी पारी में दक्षिण अफ्रीका 189 रनों पर ढेर हो गई. सीरीज का एक मैच खेला जाना बाकी है. रांची में 19 अक्टूबर से तीसरा और आखिरी टेस्ट मैच खेला जाएगा.

http://शांति व्यवस्था के लिए जब पुलिस ने हनुमानजी को ही ले लिया हिरासत में !

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now