আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

एसबीआई में सोशल डिस्टेंस का उल्लंघन, ग्राहकों से दुर्व्यवहार

Published on: August 19, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. स्थानीय भारतीय स्टेट बैंक में सोशल डिस्टेंस के उल्लंघन के साथ ग्राहकों से लगातार दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे हैं. इस संबंध में बैंक प्रबंधक ने स्वीकार किया कि बड़े ग्राहकों को पिछले दरवाजे से आने की अनुमति दी गई है. नगर के लगभग सभी बैंकों में कोरोनाकाल में सोशल डिस्टेंस रखने संबंधी सरकारी आदेश का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है. बैंकों के सभी नियम बड़े ग्राहकों के लिए ही दिख रहे हैं. आज सुबह से ही एसबीआई पिथौरा शाखा में मुख्य द्वार में भारी धक्का-मुक्की के हालात दिखाई दिए.यहां भीड़ में खड़े ग्राहकों और किसानों को बैंककर्मियों की बदसलूकी का सामना भी करना पड़ रहा था.

http://जिला प्रेस एसोसिएशन की सुकन्या योजना का लाभ उठा रहे पत्रकार

इस प्रतिनिधि ने शिकायत मिलने के बाद बैंक की हालत देखी. मुख्य गेट पर करीब आधा सैकड़ा लोग भीड़ बनाकर खड़े थे. यहां न तो सोशल डिस्टेन्स दिखा और ना ही अनिवार्य हो चुके मास्क का प्रयोग करते दिखा. ज्ञात हो कि पिथौरा नगर में कोरोना के दो दर्जन से अधिक मरीज है. एसबीआई भी वर्तमान में कंटेन्मेंट जोन में है बावजूद इस तरह की लापरवाही कोरोना से निपटने सरकारी प्रयास में बाधा बन रही है. इधर, भारतीय स्टेट बैंक के प्रबंधक दयालु पाटिल ने इस प्रतिनिधि को बताया कि समझाने के बाद भी कोई समझने को तैयार नहीं हैं. बड़े ग्राहक और पेंशनरों को पिछले दरवाजे से एंट्री दी जा रही है. ग्राहकों से दुर्व्यवहार की शिकायत पर उन्होंने कहा कि उसे आज ही सुधार लिया जाएगा.

http://दो गुटों में मारपीट के दौरान चली गोलियां, एक घायल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now