আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

जिला प्रेस एसोसिएशन की सुकन्या योजना का लाभ उठा रहे पत्रकार

Published on: August 19, 2020
---Advertisement---

खरसिया. शहर के प्रतिष्ठित पत्रकारों की संस्था जिला प्रेस एसोसिएशन के द्वारा पत्रकार साथियों के परिवार की सुरक्षा को देखते हुए बिटिया रानी हेतु सुकन्या योजना लागू की गई है. इसमें शहर के पत्रकार खुशी-खुशी शामिल हो रहे हैं. जिला प्रेस एसोसिएशन के कोर कमेटी के चेयरमैन सुभाष त्रिपाठी और वरिष्ठ सदस्य प्रमोद अग्रवाल ने बताया कि आज पत्रकार साथी चूड़ामणि साहू और मोहसिन खान ने भी बिटिया रानी के लिए सुकन्या योजना का लाभ लिया और इस योजना की सराहना की.

http://दो गुटों में मारपीट के दौरान चली गोलियां, एक घायल

प्रेस एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य रमेश अग्रवाल और अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा ने भविष्य में भी इसे और ऊंचाई पर ले जाने की बात कही. आज के सुकन्या योजना कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार सुभाष त्रिपाठी, रमेश अग्रवाल एवं प्रेस क्लब के सदस्य प्रेम नारायण मौर्य, प्रवीण त्रिपाठी, आलोक पांडेय और जिला प्रेस एसोसिएशन के अध्यक्ष रामचंद्र शर्मा सहित अनेक पत्रकार मौजूद रहे. रामचंद्र शर्मा ने कहा कि सभी पत्रकार साथी इस योजना का लाभ उठा सकते हैं चाहे वे किसी भी संगठन के सदस्य हो या स्वतंत्र पत्रकार हो, हम सभी के सहयोग के लिए तैयार हैं. उन्होंने अपील की है कि योजना का लाभ परिवार सुरक्षा के लिए जरूर लें.

http://6000mAh बैटरी के साथ Realme C12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now