कवर्धा. दो गुटों में मारपीट के दौरान गोलियां चलने से पूरे इलाके में दहशत है. जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सिग्नल चौक पर मंगलवार रात करीब 10.30 बजे दो बाइक सवार युवकों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया. बात इतनी बढ़ी कि दोनों ओर से कई युवक मौके पर पहुंच गए और उनके बीच मारपीट होने लगी. इस बीच एक गुट ने बंदूक निकाल ली और फायरिंग शुरू कर दी. हालांकि किसी के गोली नहीं लगी है. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई और लोगों को वहां से हटाया.
http://6000mAh बैटरी के साथ Realme C12 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत
बवाल में एक युवक गंभीर रूप से घायल हुआ है. जिसे रायपुर एम्स रेफर किया गया है. एसपी केएल ध्रुव भी इस मामले में खुलकर कुछ भी बोलने से बच रहे हैं. उन्होंने एफआईआर दर्ज होने के बाद ही बयान देने की बात कही. हालांकि उनका कहना है कि फायरिंग हुई है. गाड़ियों के दो शोरूम आमने-सामने हैं. एक शोरूम का कर्मचारी दूसरे में चला गया. इसी को लेकर विवाद हुआ है. ज्यादा जानकारी एफआईआर दर्ज होने के बाद ही हो सकेगी.
http://चहल की मंगेतर का ‘दारू बदनाम’ पर धमाकेदार डांस, देखिए वीडियो







