আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गृह मंत्री अमित शाह AIIMS में भर्ती, हाल में ही कोरोना से हुए थे ठीक

Published on: August 18, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को एम्स में भर्ती कराया गया है. हाल में ही अमित शाह ने कोरोना से जंग जीती है. बताया जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह को देर रात करीब 2 बजे एम्स में भर्ती कराया गया है. 14 अगस्त को ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की कोरोना की रिपार्ट निगेटिव आई थी. शाह कोरोना निगेटिव होने की जानकारी खुद ट्वीट कर दी है. इसके बाद उन्हें मेदांता हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई थी और उन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई थी. कल रात उन्हें हल्का बुखार था. इसके बाद उन्हें एम्स में भर्ती कराया गया है.

http://समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए किसानों का पंजीयन शुरू

उन्हें पुराने प्राइवेट वार्ड में रखा गया है. एम्स निदेशक डॉक्टर रणदीप गुलेरिया की अगुवाई में एक टीम उनकी देखभाल में लगी है. एम्स मीडिया और प्रोटोकॉल डिविजन के चेयरपर्सन डॉक्टर प्रोफेसर आरती विज ने एक प्रेस विज्ञप्ति के जरिए बताया कि बीते 3-4 दिनों से अमित शाह को शरीर दर्द और थकान की शिकायत थी. वह कोविड-19 की जांच में निगेटिव पाए गए थे. उन्हें एम्स के पोस्ट कोविड केयर में भर्ती कराया गया है. वह ठीक हैं और अस्पताल से अपना काम कर रहे हैं.

http://गलत तरीके से सरकारी राशि का आहरण, दो पंचायत सचिव सेवा से पदच्युत

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now