महासमुंद. जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी डॉ. रवि मित्तल ने ग्राम पंचायत भदरसी और ग्राम पंचायत पचेड़ा के ग्राम सचिव चंदन लाल सोनवानी और नरेन्द्र पटेल को सेवा से पदच्युत कर दिया है. इस आशय का आदेश आज कार्यालय जिला पंचायत महासमुंद जारी कर दिया गया है. भदरसी के सचिव चंदन लाल सोनवानी पर गलत तरीके से सरकारी राशि का आहरण, अभिलेखों का विधिवत् संधारण नहीं करना, जनपद स्तर की पाक्षिक बैठकों में अनुपस्थित रहना और जानकारी प्रस्तुत नहीं करने के आरोप थे.
http://प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक पंडित जसराज का 90 साल की उम्र में निधन
विभागीय जांच के दौरान आरोप सही पाए जाने के कारण उन्हे सेवा से पदच्युत किया गया है. इसी प्रकार पचेड़ा के सचिव नरेन्द्र पटेल पर भी पेंशन राशि का आहरण कर हितग्राहियों को वितरण न कर गबन करना, सरकारी राशि बिना प्रस्ताव या अनुमति के आहरण करना, ग्राम पंचायत पचेड़ा का प्रभार समय पर नहीं देने के साथ ही अन्य कार्यालय लापरवाही के आरोप थे जो विभागीय जांच के दौरान सही पाए गए. दोनों सचिवों को छत्तीसगढ़ पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम 1999 के पांच शास्तियां (ख) (7) के तहत् सेवा से पदच्युत किया गया है.







