नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के कैबिनेट मंत्री और पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का रविवार को 73 साल की उम्र में निधन हो गया है. करीब 4:30 बजे चेतन चौहान का निधन कार्डियक अरेस्ट के कारण हुआ. कोरोना संक्रमित होने के बाद उनका गुड़गांव के मेदांता अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उनकी एक दिन पहले ही तबीयत और बिगड़ गई थी. उनकी किडनी फेल हो गई थी. जिसके कारण उन्हें लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था. जुलाई के महीने में ही चेतन चौहान की कोरोना वायरस रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी.
चेतन चौहान अमरोहा जिले की नौगांवा विधानसभा के विधायक थे. उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में चौहान के पास सैनिक कल्याण, होमगार्ड, पीआरडी और नागरिक सुरक्षा मंत्रालय थे. वे दो बार लोकसभा सांसद भी रह चुके हैं. बता दें कि चेतन चौहान भारतीय क्रिकेट टीम के एक अहम बल्लेबाज रह चुके हैं. चेतन चौहान ने भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 40 टेस्ट मैच खेले हैं. इसके अलावा उन्होने सात एकदिवसीय मुकाबलों में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है. टेस्ट मैचों में चेतन चौहान के नाम 2084 रन दर्ज हैं. टेस्ट मैचों में उनका सर्वोच्च स्कोर 97 रन है.
http://धोनी के संन्यास पर भावुक हुईं पत्नी साक्षी, लिखा- आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व









