नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान किया. धोनी के संन्यास के बाद उनकी पत्नी साक्षी ने इंस्टाग्राम पर एक भावुक पोस्ट शेयर किया है. साक्षी ने इंस्टाग्राम पर धोनी की एक तस्वीर शेयर की है, जिसमें माही अपने फार्महाउस में हैं. तस्वीर में धोनी डूबते हुए सूरज की ओर मुंह किए खड़े हैं. साक्षी ने कैप्शन में लिखा- आपने जो हासिल किया है, उस पर आपको गर्व होना चाहिए. खेल को अपना सर्वश्रेष्ठ देने के लिए बधाई. मुझे आपकी उपलब्धियों और आप पर गर्व है.
http://सुशांत को याद कर अंकिता लोखंडे ने शेयर किया वीडियो, कहा- आप हमेशा याद आएंगे
मुझे यकीन है कि आपने अपने जुनून को अलविदा कहने के लिए उन आंसुओं को थाम लिया होगा. आपको स्वास्थ्य, खुशी और आगे की अद्भुत चीजों की शुभकामना! एमएसडी आपका शुक्रिया. इसके साथ ही साक्षी ने माया एंजेलो का एक कोटेशन भी लिखा- लोग आपके द्वारा कही गई बातों को भूल जाएंगे, लोग आपके द्वारा किए गए काम को भूल जाएंगे लेकिन लोग कभी नहीं भूलेंगे कि आपने उन्हें कैसा महसूस कराया.











