আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

13 साल की बच्ची की गैंगरेप के बाद हत्या, आंखें फोड़ीं-जुबान काटी

Published on: August 16, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ ना केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दी गई. उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि हुई है. दो आरोपियों पर राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई की गई है. घटना ईसानगर थाना क्षेत्र के पकरिया गांव की है.

http://486 नए कोरोना मरीज मिले, 189 डिस्चार्ज, अब 4865 एक्टिव केस

बच्ची का शव यहां शुक्रवार रात गन्ने के खेत में मिला था. बच्ची इसी दिन दोपहर से लापता थी. पिता का आरोप है कि खोजबीन की गई तो देर रात उसका शव गांव के ही एक व्यक्ति के खेत में मिला. उसकी आंखें निकली हुई थीं और जुबान कटी हुई थी. गला दुपट्टे से कसा गया था. धौरहरा सर्किल के पुलिस अधिकारी अभिषेक प्रताप ने मीडिया को बताया कि बच्ची से रेप के बाद हत्या की बात सामने आई है. दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. जिस खेत में बच्ची का शव मिला था, वह खेत एक आरोपी का है. आंख फोड़ने या निकालने की बात झूठी है. आरोपियों पर एनएसए के तहत कार्रवाई कर उन्हें जेल भेज दिया गया है.

http://महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now