रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 486 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 217, दुर्ग से 64, रायगढ़ से 44, बिलासपुर से 25, राजनांदगांव से 16, सरगुजा व कोण्डागांव से 14-14, महासमुंद से 13, सुकमा से 9, जशपुर से 8, कोरबा, कबीरधाम व बलौदाबाजार से 7-7, जांजगीर-चांपा व कोरिया से 6-6, नारायणपुर से 5, गरियाबंद, सूरजपुर, कांकेर व अन्य राज्य से 4-4, बेमेतरा से 3, बालोद, धमतरी से 2-2, बलरामपुर से 1 हैं. जिनकी अस्पताल में भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 189 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 4 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 15045 हो गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 4865 है. वहीं अब तक 10046 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 134 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://महेंद्र सिंह धोनी और सुरेश रैना ने लिया अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास
ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुओं को रखा जाएगा गौठानों में
रायपुर. प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में रखा जाएगा इस संबंध में राज्य शासन द्वारा दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं. रात्रि में भी इन पशुधन को गौठान में रखा जाएगा. पशुधन की देख-रेख की जिम्मेदारी गौठान समिति की होगी. गौठान में पशुधन से प्राप्त गोबर पर गौठान समिति का स्वामित्व होगा. खुले में विचरण करने वाले पशुधन को गौठान में पहुंचाने की जिम्मेदारी पंचायत सचिव की होगी. पशुधन विभाग द्वारा गौठान में पशुधन को चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध करायी जाएगी. गौठान में पशुधन के लिए चारे की व्यवस्था करने की जिम्मेदारी गौठान समिति को दी गई है. प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण विकास एवं सचिव कृषि विभाग द्वारा संयुक्त रूप से राज्य के सभी संभागायुक्तों, सभी कलेक्टरों और जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को पत्र भेजकर राज्य के सभी गौठानों में शासन के निर्देशों का पालन कराने को कहा गया है.
http://मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ी भाषा को 8वीं अनुसूची में शामिल करने प्रधानमंत्री को लिखा पत्र
Today 58 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 486.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/rA1Bys7GMY
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 15, 2020
428 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की आज पहचान हुई वहीं 189 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 4,807 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/WQGKFGkpzd— Health Department CG (@HealthCgGov) August 15, 2020







