আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

हेल्थ मिशन से नई साइबर सुरक्षा नीति तक, जानिए पीएम मोदी के 10 बड़े ऐलान

Published on: August 15, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर शनिवार को लाल किले की प्राचीर से 10 बड़े ऐलान किए. लाल किले की प्राचीर से सुबह साढ़े सात से नौ बजे तक अपने 86 मिनट के लंबे भाषण के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने 10 प्रमुख ऐलान किए.

नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन को लेकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने लोगों को इस हेल्थ मिशन के बारे में बताया. उन्होंने कहा कि आज से देश में एक और बहुत बड़ा अभियान शुरू होने जा रहा है. ये है नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन. नेशनल डिजिटल हेल्थ मिशन, भारत के हेल्थ सेक्टर में नई क्रांति लेकर आएगा.  अब हर भारतीय को एक हेल्थ कार्ड दिया जाएगा. आपके हर टेस्ट, हर बीमारी, आपको किस डॉक्टर ने कौन सी दवा दी, कब दी, आपकी रिपोर्ट्स क्या थीं, ये सारी जानकारी इसी एक हेल्थ आईडी में समाहित होगी.

http://कोरोना इफेक्ट, सादगी से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

गांवों में इंटरनेट की बेहतर पहुंच के लिए बिछेगा ऑप्टिकल फाइबर का जाल

पीएम मोदी ने देश के हर गांव में इंटरनेट सुविधा पहुंचाने के लिए उसे ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ने का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले देश की सिर्फ 5 दर्जन पंचायतें ऑप्टिल फाइबर से जुड़ी थीं. बीते पांच साल में देश में डेढ़ लाख ग्राम पंचायतों को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा गया है. आने वाले एक हजार दिन में इस लक्ष्य को पूरा किया जाएगा. आने वाले 1000 दिन में देश के हर गांव को ऑप्टिकल फाइबर से जोड़ा जाएगा.

लक्षद्वीप में इंटरनेट के लिए सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर

उन्होने देश को बताया कि अगले 1000 दिन में लक्षद्वीप को भी सबमरीन ऑप्टिकल फाइबर केबल से जोड़ दिया जाएगा. उन्होंने कहा, हमारे देश में 1300 से ज्यादा द्वीप हैं. इनमें से कुछ चुनिंदा द्वीपों को, उनकी भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखते हुए, देश के विकास में उनके महत्व को ध्यान में रखते हुए, नई विकास योजनाएं शुरू करने पर काम चल रहा है.

नई साइबर सुरक्षा नीति

पीएम मोदी ने कहा कि देश में नई राष्ट्रीय साइबर सुरक्षा रणनीति का मसौदा तैयार कर लिया गया है. भारत इस संदर्भ में सचेत है, सतर्क है और इन खतरों का सामना करने के लिए फैसले ले रहा है और नई-नई व्यवस्थाएं भी लगातार विकसित कर रहा है. जल्द ही नई साइबर सिक्योरिटी नीति को पेश किया जाएगा.

कोरोना वैक्सीन

उन्होने कोरोना वैक्सीन पर जानकारी देते हुए कहा कि आज भारत में कोराना की एक नहीं, दो नहीं, तीन-तीन वैक्सीन इस समय टेस्टिंग के चरण में हैं. जैसे ही वैज्ञानिकों से हरी झंडी मिलेगी, देश की तैयारी उन वैक्सीन की बड़े पैमाने पर उत्पादन की भी है.

http://सीएम भूपेश ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी अनेक सौगात, की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं

एनसीसी का विस्तार

पीएम मोदी ने लाल किले की प्राचीर से राष्ट्रीय कैडेट कोर (एनसीसी) के विस्तार का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अब एनसीसी का विस्तार देश के 173 बॉर्डर और तटीय जिलों तक सुनिश्चित किया जाएगा. इस अभियान के तहत करीब 1 लाख नए एनसीसी कैडेट्स को विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी. इसमें भी करीब एक तिहाई बेटियों को ये स्पेशल ट्रेनिंग दी जाएगी.

मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर

पीएम मोदी ने भारत में बुनियादी ढांचे को लेकर कहा कि पूरे देश को मल्टी मॉडल कनेक्टिविटी इंफ्रास्ट्रक्चर से जोड़ने की एक बहुत बड़ी योजना तैयार की गई है. इस पर देश 100 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा खर्च करने की दिशा में आगे बढ़ रहा है. अलग-अलग सेक्टर्स के लगभग 7 हजार प्रोजेक्ट्स को चिन्हित भी किया जा चुका है. ये एक तरह से इंफ्रास्ट्रक्चर में एक नई क्रांति की तरह होगा.

पड़ोसी देशों से रिश्ते प्रगाढ़ करने पर जोर

उन्होने पड़ोसी देशों के साथ रिश्तों को और अधिक प्रगाढ़ करने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि हमारे पड़ोसी देशों के साथ, चाहे वो हमसे जमीन से जुड़े हों या समंदर से, अपने संबंधों को हम सुरक्षा, विकास और विश्वास की साझेदारी के साथ जोड़ रहे हैं. आज पड़ोसी सिर्फ वो ही नहीं हैं जिनसे हमारी भौगोलिक सीमाएं मिलती हैं बल्कि वे भी हैं जिनसे हमारे दिल मिलते हैं. जहां रिश्तों में समरसता होती है, मेल जोल रहता है.

प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन

पीएम मोदी ने भारत में प्रोजेक्ट लॉयन और डॉल्फिन का ऐलान किया. उन्होंने कहा कि अपनी जैव विविधता के संरक्षण और संवर्धन के लिए भारत पूरी तरह संवेदनशील है. बीते कुछ समय में देश में शेरों की, बाघों की आबादी तेज गति से बढ़ी है! अब देश में हमारे एशियाई शेरों के लिए एक प्रोजेक्ट लॉयन की भी शुरुआत होने जा रही है. इसके अलावा, डॉल्फिन संरक्षण के लिए भी प्रोजेक्ट चलाया जाएगा.

प्रदूषण कम करने वाला अभियान

उन्होंने कहा कि देश के 100 चुने हुए शहरों में प्रदूषण कम करने के लिए एक समग्र दृष्टिकोण के साथ एक विशेष अभियान पर भी काम हो रहा है.

http://इंटरनेट पर धूम मचा रहा है खेसारीलाल का यह गाना, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now