पिथौरा. स्वतंत्रता दिवस का मुख्य कार्यक्रम स्थानीय नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हुआ. मुख्य अतिथि वन विकास निगम के अध्यक्ष क्षेत्रीय विधायक देवेंद्र बहादुर ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया. स्वाधीनता दिवस नगर में बहुत ही सादगी से मनाया गया. आज के कार्यक्रमों में बच्चों की अनुपस्थिति में सूनापन दिखाई देता रहा. कोरोना दहशत के बीच मुख्य कार्यक्रम आज नगर पंचायत कार्यालय में सम्पन्न हुआ. सभी पार्षदों, अधिकारियों एवं कांग्रेस नेताओं की उपस्थिति में ध्वजारोहण वन विकास निगम के अध्यक्ष देवेंद्र बहादुर सिंह ने किया. बाद उन्होंने मुख्यमंत्री का संदेश पढ़कर सुनाया. कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलवंत सिंह खनूजा ने की.
http://सीएम भूपेश ने किया ध्वजारोहण, प्रदेशवासियों को दी अनेक सौगात, की कई महत्वपूर्ण घोषणाएं
कार्यक्रम में मुख्यतः नगर पंचायत अध्यक्ष आत्माराम यादव, उपाध्यक्ष दिलप्रीत खनूजा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा, अजय नन्द, तरुण पांडेय, काशीराम शर्मा एवं पार्षद राजू सिंह सहित अनेक कांग्रेस नेता उपस्थित थे. कार्यक्रम का संचालन अरविंदर सिंह छाबड़ा ने किया. इसके अलावा स्थानीय एसडीएम बीएस मरकाम, तहसीलदार टीआर देवांगन, एसडीओपी पुपलेश पात्रे, थाना प्रभारी एनके स्वर्णकार एवं मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री सलामें सहित अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे. यह पहला अवसर देखा गया जब कोरोना इफेक्ट के कारण आजादी का पर्व भी फीका दिखाई दिया. किसी भी स्कूल की प्रभात फेरी नहीं निकली. सभी स्थानों पर ध्वजारोहण पूर्व की तरह सम्पन्न हुआ. पर इस दौरान कही भी भीड़ दिखाई नहीं दी. नगर में सभी ओर कोरोना की दहशत अवश्य दिखाई देती रही.
http://इंटरनेट पर धूम मचा रहा है खेसारीलाल का यह गाना, एक करोड़ से ज्यादा बार देखा गया VIDEO







