नई दिल्ली. देश में कोरोना वायरस का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है. स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार पिछले 24 घंटे में 66,999 नए मामले सामने आए हैं. वहीं, इस दौरान 942 मरीजों की मौत हुई है. देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 23,96,637 पहुंच गई है. इसमें से 16,95,982 मरीज इलाज के बाद ठीक हो गए हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है. देश में कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या 6,53,622 है. वहीं अब तक 47,033 लोगों की मौत हुई है. रिकवरी रेट 70.76 प्रतिशत पर पहुंच गया है. वहीं मृत्यु दर गिरकर 1.96 प्रतिशत हो गई है. पॉजिटिविटी रेट 8.06 प्रतिशत है.
http://492 नए कोरोना मरीज मिले, 269 डिस्चार्ज, अब 3935 एक्टिव केस
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के अनुसार अब तक कोविड-19 के 2,68,45,688 नमूनों की जांच हुई है, जिसमें से 12 अगस्त को 8,30,391 नमूनों की जांच की गई है. आंकड़ों के मुताबिक देश में सबसे ज्यादा एक्टिव केस महाराष्ट्र में हैं. महाराष्ट्र में डेढ़ लाख से ज्यादा संक्रमितों का अस्पतालों में इलाज चल रहा है. इसके बाद दूसरे नंबर पर तमिलनाडु, तीसरे नंबर पर दिल्ली, चौथे नंबर पर गुजरात और पांचवे नंबर पर पश्चिम बंगाल है. इन पांच राज्यों में सबसे ज्यादा एक्टिव केस हैं. एक्टिव केस मामले में दुनिया में भारत का तीसरा स्थान है. कोरोना संक्रमितों की संख्या के हिसाब से भारत दुनिया का तीसरा सबसे प्रभावित देश है. अमेरिका, ब्राजील के बाद कोरोना महामारी से सबसे ज्यादा प्रभावित भारत है.









