रायपुर. प्रदेश में बुधवार को 492 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 182, राजनांदगांव से 56, रायगढ़ से 42, दुर्ग से 31, बस्तर से 26, बेमेतरा से 23, सुकमा से 19, बिलासपुर से 17, नारायणपुर से 14, जशपुर से 13, कोरबा से 11, बलौदाबाजार व सूरजपुर से 10-10, जांजगीर-चांपा से 9, महासमुंद से 7, बालोद व कांकेर से 5-5, धमतरी व अन्य राज्य से 3-3, गरियाबंद व बीजापुर से 2-2, मुंगेली व सरगुजा से 1-1 हैं. वहीं 269 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 5 मरीज की मौत हो गई. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 13552 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 3935 है. वहीं अब तक 9508 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 109 लोगों की मौत हो चुकी है.
http://ग्राम पंचायत के कार्यों में दखल देते हैं ‘एसपी’!
15 अगस्त को समस्त देशी व विदेशी मदिरा दुकानें रहेंगी बंद
रायगढ़. शासन द्वारा स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त 2020 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है. कलेक्टर भीम सिंह ने शुष्क दिवस पर जिले की समस्त देशी मदिरा (सी.एस.-2 घघ), विदेशी मदिरा (एफ.एल.-1 घघ एवं एफ.एल.-3 होटल बार) दुकानों तथा भण्डारण भाण्डागार को पूर्ण रूप से बंद रखने हेतु आदेश जारी किया है.
http://छुट्टी पर थे डॉक्टर, विधायक ने ऑपरेशन कर महिला की कराई डिलीवरी
होम हर्बल गार्डन योजना : औषधीय पौधों का निःशुल्क वितरण 13-14 अगस्त को
रायपुर. वन मंत्री मोहम्मद अकबर के मार्गदर्शन में राज्य में चलाए जा रहे लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन अभियान के तहत निःशुल्क औषधीय पौधों का वितरण जारी है. इसके तहत पौधों का वितरण 13 तथा 14 अगस्त को संजीवनी मार्ट वन कार्यालय परिसर बिलासपुर में किया जाएगा. छत्तीसगढ़ राज्य औषधीय पादप बोर्ड के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जे.ए.सी.एस. राव के अनुसार राज्य औषधीय पादप बोर्ड रायपुर, वन विभाग तथा परंपरागत वनौषधि प्रशिक्षित वैद्य संघ छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वाधान में लोक स्वास्थ्य परंपरा संवर्धन कार्यक्रम चलाया जा रहा है.
इसके तहत बिलासपुर में गिलोय, अडूसा, तुलसी, पिपली, अश्वगंधा, कालमेघ, गुड़मार, स्टीविया, सहजन, निर्गुणी, ब्राम्ही, घृत कुमारी, मंडूपपर्णी, आंवला तथा सतावर आदि के जीवन रक्षक औषधीय पौधों का वितरण किया जाएगा. वनमंडलाधिकारी बिलासपुर कुमार निशांत ने बताया कि इसका वितरण 13 तथा 14 अगस्त को सुबह 11 बजे से अपरान्ह 4 बजे तक होगा. इन औषधीय पौधों को आसानी से घर के गमलों में लगाया जा सकता है.
54 new #COVID19 cases reported, total number of positive cases today is 492.#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/EjKoAiw7gm
— Health Department CG (@HealthCgGov) August 12, 2020
आज कुल 438 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान हुई वहीं 269 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत आज डिस्चार्ज हुए। राज्य में
कुल एक्टिव मरीज़ों की संख्या 3881 है।#ChhattisgarhFightsCorona@TS_SinghDeo @ChhattisgarhCMO @Niharikaspeaks pic.twitter.com/ynDHqwsKCq— Health Department CG (@HealthCgGov) August 12, 2020







