আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

सीएम भूपेश बोले- लॉकडाउन का फैसला कलेक्टर लेंगे, कोरोना से बचाव के लिए सावधानी बहुत जरूरी

Published on: August 6, 2020
---Advertisement---

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि लॉकडाउन के संबंध में निर्णय लेने के लिए जिला कलेक्टरों को अधिकृत किया गया है. कलेक्टर जिले की परिस्थितियों और जिले में कोरोना संक्रमण की स्थिति को ध्यान में रखते हुए और इस संबंध में वे स्थानीय व्यापारियों और लोगों से चर्चा कर निर्णय लेंगे. श्री बघेल ने कहा है कि कोरोना से बचाव में ही सुरक्षा है. सभी लोगों को इस संकट से बचने के लिए फिजिकल डिस्टेंसिंग, मास्क लगाना, समय-समय पर हाथ धोने जैसे उपायों का कड़ाई से पालन करना चाहिए. साथ ही अति आवश्यक होने पर ही भीड़ भाड़ वाले स्थान पर जाना चाहिए.

http://चार और कोरोना पॉजिटिव, 20 घंटे बाद भी मरीजों को उपचार हेतु नहीं ले जाने से नगरवासियों में दहशत

शासकीय कॉलेजों में जनभागीदारी समिति के अध्यक्ष नियुक्त

बलौदाबाजार. जिले में राज्य सरकार द्वारा संचालित चार शासकीय महाविद्यालयों में जनभागीदारी समिति के नए अध्यक्ष नियुक्त किए गए हैं. प्रभारी मंत्री के अनुमोदन के बाद जिला कलेक्टर ने अध्यक्षों की नियुक्ति आदेश जारी कर दिए हैं. जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार इनमें शासकीय कला, विज्ञान एवं वाणिज्य महाविद्यालय लवन में अध्यक्ष के पद पर मृत्युंजय पाण्डेय पार्षद नगर पंचायत लवन को नियुक्त किया गया है. पलारी के शासकीय बृजलाल वर्मा महाविद्यालय में जनपद सदस्य भूपेन्द्र साहू, वटगन के शासकीय महाविद्यालय में जनपद सदस्य श्रीमती पूर्णिमा महेश्वरी तथा कसडोल के शासकीय दौलतराम शर्मा कला, वाणिज्य एवं विज्ञान महाविद्यालय में नगर पंचायत कसडोल के पार्षद रामखिलावन डहरिया को जनभागीदारी समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया है.

http://अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत

आपदा पीड़ित परिवार को 4 लाख रुपए की सहायता

बलौदाबाजार. प्राकृतिक आपदा से पीड़ित एक परिवार के लिए 4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है. कलेक्टर सुनिल कुमार जैन ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के अंतर्गत ये स्वीकृतियां प्रदान की है. पानी में डूबने, बिजली गिरने, सांप अथवा बिच्छू काटने के कारण हुई मौत के कारण उनके निकट परिजनों के लिए यह आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है. कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों के बैंक खाते में भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राही में अदालत ग्राम अमरूवा तहसील कसडोल निवासी पवन कुमार दीवान की पत्नी उषा बाई की सर्पदंश से मृत्यु पर आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई हैं.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now