আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

चार और कोरोना पॉजिटिव, 20 घंटे बाद भी मरीजों को उपचार हेतु नहीं ले जाने से नगरवासियों में दहशत

Published on: August 6, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. नगर के वार्ड 15, 7 एवं 5 में एक सरकारी डॉक्टर सहित 4 युवकों के कोरोना पॉजिटिव रिपोर्ट आने से पूरे नगर में हड़कम्प मच गई है. इन्हे मिलाकर अब नगर में कोरोना संक्रमितों की संख्या 6 हो गई है. कल दोपहर बाद से मरीजों को उपचार हेतु नहीं ले जाने के कारण नगरवासी आज दहशत में दिखाई दे रहे हैं. कोरोना संक्रमण की लगातार बढ़ती रफ्तार ने क्षेत्रवासियों की चिंता बढ़ा दी है. कल बस स्टैंड के आसपास क्षेत्र में चार युवक पॉजिटिव पाए गए. इनके कॉन्टेक्ट ट्रेसिंग होने के बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा कुछ और भी स्वाब सेम्पल भेजे गए हैं.

इधर, वर्तमान में पॉजिटिव पाए गए युवकों में से एक शासकीय अस्पताल में पदस्थ डॉक्टर भी शामिल हैं. बताया जा रहा है कि पूर्व में संक्रमित एक दम्पत्ति ने अपना उपचार उक्त डॉक्टर से कराया था. इधर, स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र की बीएमओ डॉ तारा अग्रवाल ने बताया कि नगर के वर्तमान संक्रमित शासकीय उपचार नहीं करवाना चाहते लिहाजा निजी अस्पताल ले जाने हेतु कागजी कार्रवाई में कल रात हो गई थी और रात में मरीज को भर्ती नहीं कराया जाता इसलिए आज इन्हें सरकारी एम्बुलेंस से निजी अस्पताल में भर्ती करवाया जा रहा है.

http://अहमदाबाद के कोविड अस्पताल में लगी आग, 8 मरीजों की मौत

बाजार पूरी तरह बंद

कल दोपहर के बाद पॉजिटिव रिपोर्ट आने के बाद भी मरीजों को भर्ती नहीं कराने से क्षेत्रवासियो में खासा आक्रोश है. चूंकि संक्रमितों का आवास बस स्टैंड एवं मुख्य मार्किट के 200 मीटर के भीतर ही है लिहाजा एहतियात के तौर पर आज फल, सब्जी एवं कृषि सामग्री की दुकानें भी नगर पंचायत द्वारा बंद करवा दी गई. इस अचानक बंद से नगर के कुछ स्थानों पर निम्न वर्ग के लोग बंद दुकानों के सामने ही चावल पकाते दिखाई दिए.

क्षेत्र को सील किया जा रहा : एसडीएम

इधर, क्षेत्र के एसडीएम बीएस मरकाम ने बताया कि मरीजों को भेजने की व्यवस्था कर ली गई है. इनको ले जाते ही संबंधित क्षेत्र को पूरी तरह सील किया जा रहा. नगर में लॉकडाउन बढ़ाया जाएगा क्या? इस प्रश्न पर श्री मरकाम ने कहा कि जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन किया जाएगा.

http://स्वतंत्रता दिवस पर राजधानी में सीएम भूपेश करेंगे ध्वजारोहण, समारोह के संबंध में दिशा-निर्देश जारी

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now