नई दिल्ली. राज्यसभा सांसद अमर सिंह का शनिवार को सिंगापुर में निधन हो गया. वे 64 साल के थे. वे पिछले काफी दिनों से बीमार चल रहे थे. उनका सिंगापुर के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था. कुछ दिनों पहले ही उनका किडनी ट्रांसप्लांट किया गया था. शनिवार दोपहर उनका निधन हो गया. अमर सिंह उत्तर प्रदेश से राज्यसभा सांसद थे. वे कभी उत्तर प्रदेश के कद्दावर नेताओं में गिने जाने थे. अमर समाजवादी पार्टी के मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव के काफी करीबी थे. अमर सिंह सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे.
http://विशाखापट्टनम : हिंदुस्तान शिपयार्ड में हादसा, क्रेन गिरने से 11 की मौत
आज ही उन्होंने स्वतंत्रता सेनानी बाल गंगाधर तिलक को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी थी. साथ ही लोगों को ईद अल अजहा की बधाई भी दी थी. अमर सिंह के निधन पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने ट्वीट किया- वरिष्ठ नेता एवं संसद अमर सिंह के निधन के समाचार से दुख की अनुभूति हुई है. सर्वजनिक जीवन के दौरान उनकी सभी दलों में मित्रता थी. स्वभाव से विनोदी और हमेशा ऊर्जावान रहने वाले अमर सिंह जी को ईश्वर अपने श्रीचरणों में स्थान दें. उनके शोकाकुल परिवार के प्रति मेरी संवेदनाएं.
http://गांजा तस्कर गिरोह पकड़ाया, तीन वाहनों से 4 क्विंटल गांजा बरामद
Saddened to know about the passing away of senior leader and MP #AmarSingh: Defence Minister Rajnath Singh pic.twitter.com/5fKRejJ99P
— ANI (@ANI) August 1, 2020









