महासमुंद. बागबाहरा पुलिस ने गांजा तस्कर गिरोह को पकड़ा है. गिरोह के तीन अलग-अलग वाहनों से पुलिस ने 4 क्विंटल गांजा जब्त कर चार आरोपियों के साथ दो अपचारी बालकों को पकड़ा है. आज यहां पुलिस कंट्रोल रूम में आयोजित पत्रकारवार्ता में एसपी प्रफुल्ल ठाकुर ने गांजा तस्कर गिरोह का खुलासा किया. उन्होनें बताया कि इस बार बागबाहरा में चेकिंग के दौरान उनकी टीम को अब तक की सबसे बड़ी सफलता हाथ लगी. ओड़िशा से बड़ी मात्रा में गांजा खपाने के लिए आ रहे ओड़िशा के गांजा तस्कर उनकी गिरफ्त में आए हैं. तलाशी के दौरान तीन अलग-अलग वाहनों से गांजा बरामद की गई है.
http://जाह्नवी कपूर की फिल्म ‘गुंजन सक्सेना’ का ट्रेलर रिलीज, जांबाज ऑफिसर की प्रेरणादायक कहानी
उन्होने बताया कि तस्करों का मास्टरमाइंड संतोष दौरा उनकी पकड़ में आया है जो पूर्व में भी डकैती व अन्य मामलों में ओड़िशा की जेल में सजा काट चुका है. पकड़े गए आरोपियों में दो अपचारी बालक हैं जो तस्करी में गिरोह का साथ दे रहे थे. पुलिस से बचने गिरोह ने इन्हें अपने साथ रखा था. पुलिस ने बताया कि यह गिरोह पुलिस से बचने गिरोह का एक वाहन के पीछे दूसरा वाहन चल रहा था. जिसमें सवार आरोपी पायलेटिंग कर गिरोह के लोगों को सतर्क कर रहे थे. पहली कार को रोककर पूछताछ की तो पूरा गिरोह पकड़ा गया. जांच के दौरान पुलिस ने कार क्रमांक ओडी 02 एएम 1362 से कुल 10 पैकेटों में 50 किलो गांजा जब्त किया.
http://यहां अभिभावकों की निगरानी में लाउडस्पीकर से हो रही बच्चों की पढ़ाई
इसमें दो आरोपी कैलाश चेटी पिता समदस चेटी (24) और एक अपचारी बालक सवार थे. इसी तरह कार क्रमांक ओडी 10 एन 7574 में भी 50 किलो गांजा मिला. इसमें भी एक अपचारी बालक के साथ रंजन खोरा पिता लक्ष्मण खोरा (25) को पकड़ा. इसके बाद पुलिस ने पिकअप क्रमांक एपी 31 टीटी 1911 को रोककर जांच की तो मिर्ची की बोरियों के नीचे से 15 बोरी में 300 किलो गांजा बरामद की गई. उक्त वाहन से पुलिस ने तस्करी के सरगना संतोष दोरा पिता नकुल दोरा (24) और जयसिंह पिता जगबंधु बाघ (25) को गिरफ्तार किया. सभी आरोपी ओड़िशा निवासी हैं. जिनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की है.
कोरोना से अधिक प्रशासनिक दहशत, अत्यावश्यक सामग्रियों की कालाबाजारी भी https://t.co/UPo2wr20mc
— Cg Janadesh (@CJanadesh) July 31, 2020







