नई दिल्ली. भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेला जा रहा है. टीम इंडिया ने पहले दिन का खेल खत्म होने तक 3 विकेट गंवाकर 273 रन बना लिए हैं. विराट कोहली (63) और अजिंक्य रहाणे (18) रन बनाकर क्रीज पर हैं. भारत की ओर से पहले दिन के हीरो मयंक अग्रवाल रहे. मयंक ने 108 रन की शतकीय पारी खेली. इसी के साथ वह लगातार दो सैकड़ा जमाने वाले वीरेंद्र सहवाग के बाद दूसरे ओपनर बन गए. इस दौरान उन्होंने 16 चौके और 2 छक्के लगाए.
http://213 km माइलेज वाली Tata Tigor हुई लॉन्च, जानिए कीमत
टॉस जीतकर पहले बल्ला थामने के बाद इस बार भारत को शुरुआत अच्छी नहीं मिली, जब रोहित शर्मा सस्ते में ही आउट हो गए, लेकिन दूसरे सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल (108) के शानदार लगातार दूसरे शतक और चेतेश्वर पुजारा (58) और विराट कोहली (नाबाद 63) की अर्द्धशतकीय पारियों से भारत 273 तक पहुंचने में कामयाब रहा. भारत के गिरने वाले तीनों विकेट कैगिसो रबाडा ने चटकाए. टीम इंडिया में एक बदलाव हुआ है. हनुमा विहारी की जगह उमेश यादव को प्लेइंग इलेवन में मौका दिया गया है. वहीं साउथ अफ्रीका ने डेन पीट की जगह एरिक नॉर्टजे को अंतिम 11 में शामिल किया है.
http://डॉगी ने सोते बच्चे को ओढ़ाया कंबल, अमिताभ बच्चन ने शेयर किया VIDEO
That will be Stumps on Day 1 in Pune. #TeamIndia 273/3. Kohli 63*, Rahane 18*. Join us for Day 2 tomorrow #INDvSA @Paytm pic.twitter.com/78HYVJAD2g
— BCCI (@BCCI) October 10, 2019











