नई दिल्ली. अमिताभ बच्चन हमेशा सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं. अमिताभ ट्विटर के जरिए अपने फैन्स से जुड़े रहते हैं. हाल ही में, बिग बी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक मजेदार वीडियो शेयर किया है, जिस पर लोग खूब रिएक्शन दे रहे हैं. वीडियो इतना इमोशनल है कि आप भी इसे देखकर इस डॉग की तारीफ किए बिना नहीं रह पाएंगे. इसे देख खुद अमिताभ बच्चन भी हैरान रह गए और इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होने लिखा, ‘आखिर यह ऐसा कर कैसे सकता है.’
http://गलत प्रमोशन पाए SI, ASI समेत 6 पुलिसकर्मियों का डिमोशन
इस वीडियो में एक डॉगी सोते हुए छोटे बच्चे को कंबल ओढ़ाता नजर आ रहा है. इस वीडियो को देखकर ऐसा लग रहा है कि अमिताभ बच्चन भी डॉग लवर हैं. क्योंकि इस वीडियो पर बिग बी का कैप्शन उनके मन के इमोशंस को जता रहा है. अमिताभ बच्चन के ट्विटर हैंडल पर सामने आया यह वीडियो अब खूब वायरल हो रहा है. वहीं सिनेमा की बात करें तो अमिताभ बच्चन जल्द ही चेहरे, झुंड, ब्रह्मास्त्र और गुलाबो सिताबो में नजर आने वाले हैं.
http://मां सहित दो बच्चों का मिला जला हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस
how do they do this https://t.co/jypZJA6xwo
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) October 8, 2019










