नई दिल्ली. कोरोना वायरस का प्रभाव दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचने के लिए लोग मास्क, सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी बीच सैनिटाइटर को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय ने चेतावनी जारी की है. स्वास्थ्य मंत्रालय ने लोगों को सलाह दी है कि वे हैंड सैनिटाइजर का अधिक उपयोग न करें, इसका बहुत अधिक उपयोग हानिकारक भी हो सकता है. स्वास्थ्य मंत्रालय के अतिरिक्त महानिदेशक डॉ आरके वर्मा ने कहा कि ये मुश्किल समय हैं, किसी ने भी नहीं सोचा था कि वायरस का ऐसा प्रकोप होगा.
http://KGF 2 में संजय दत्त का फर्स्ट लुक रिलीज, दिखा खतरनाक अंदाज
उन्होंने कहा कि अपने आप को बचाने के लिए मास्क का प्रयोग करें, बार-बार गर्म पानी पिएं और हाथों धोते रहें और सैनिटाइज़र का दुरुपयोग न करें. गौरतलब है कि स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने पहले चेतावनी दी थी कि सैनिटाइज़र का अधिक इस्तेमाल त्वचा को स्वस्थ रखने वाले अच्छे बैक्टीरिया को मार सकता है. विशेषज्ञों के अनुसार, जब साबुन और पानी उपलब्ध हो तो सैनिटाइज़र के बजाय साबुन और पानी का इस्तेमाल करना चाहिए.
http://पिछले 24 घंटे में कोरोना के 48513 नए मामले, संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार









