नई दिल्ली. देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15 लाख के पार पहुंच गई है. केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 48,513 नए मामले सामने आए हैं और 768 लोगों की मौत हुई है. इसके बाद देशभर में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 15,31,669 हो गई है. जिनमें से 5,09,447 सक्रिय मामले हैं. वहीं 9,88,030 लोग ठीक हो चुके हैं या उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है और अब तक 34,193 लोगों की मौत हो चुकी है. रिकवरी रेट 64.50 फीसदी हो गया है. वहीं, पॉजिटिविटी रेट 11.86% है.
http://रेड, ऑरेंज और ग्रीन जोन वाले विकासखंडों की नई अधिसूचना जारी
भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) के मुताबिक 28 जुलाई तक COVID19 के कुल 1,77,43,740 सैंपलों की टेस्टिंग हो चुकी है, जिसमें 4,08,855 सैंपलों का टेस्ट मंगलवार को किया गया. दुनिया में कोरोना की रफ्तार बेकाबू हो रही है. वर्ल्डोमीटर के मुताबिक संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 68 लाख 93 हजार को पार कर गया है. वहीं इस वायरस से मरने वालों की संख्या 6 लाख 63 हजार से ज्यादा हो गई है जबकि 1 करोड़ 4 लाख 56 हजार से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है. भारत दुनिया में कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित देशों की सूची में तीसरे स्थान पर है. अमेरिका अभी भी नंबर 1 पर है जहां कोरोना मरीजों की संख्या 44.54 लाख है. ब्राजील दूसरे नंबर पर है जहां मरीजों की संख्या 24.55 लाख से ज्यादा है.
http://सुशांत के पिता ने रिया के खिलाफ दर्ज कराई FIR, लगाए ये आरोप









