আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

मन की बात में पीएम मोदी बोले- मास्क लगाने में परेशानी हो तो कोरोना वॉरियर्स को याद करें

Published on: July 26, 2020
---Advertisement---

नई दिल्ली. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज 67वीं बार मन की बात कार्यक्रम में देश की जनता को संबोधित किया. उन्होने कारगिल विजय दिवस पर देश के सैनिकों की बहादुरी को याद किया है. उन्होने कहा कि हालांकि उस वक्त भारत पाकिस्तान से मित्रता चाहता था, लेकिन पाकिस्तान ने बड़े-बड़े मंसूबे पालकर कारगिल युद्ध का दुस्साहस किया था. पीएम मोदी ने कहा कि इस युद्ध में भारत के सच्चे पराक्रम की जीत हुई. उन्होने कहा कि दुष्ट का स्वभाव ही होता है हर किसी से बिना वजह दुश्मनी लेना. पाकिस्तान ऐसा ही कर रहा था. पीएम मोदी ने कहा कि ऐसे स्वभाव के लोग जो हित करता है उसका भी नुकसान ही पहुंचाते हैं. इसलिए भारत की मित्रता की जवाब में पाकिस्तान ने पीठ में छुरा घोंपने की कोशिश की थी. लेकिन इसके बाद भारत ने जो पराक्रम दिखाया वो पूरी दुनिया ने देखा.

http://344 नए कोरोना मरीज मिले, 116 डिस्चार्ज, अब 2460 एक्टिव केस

उन्होने कहा कि कारगिल युद्ध के समय वाजपेयी जी ने लाल किले से गांधीजी के मंत्र की याद दिलाई थी- अगर किसी को दुविधा हो कि तुम्हें क्या करना है तो उसे भारत के असहाय गरीब व्यक्ति के बारे में सोचना चाहिए. हम जो सोचते-करते हैं, उससे सीमा पर डटे सैनिक के मन पर गहरा असर पड़ता है. कभी-कभी हम सोशल मीडिया पर ऐसी चीजें फॉरवर्ड करते हैं, जिससे देश का मनोबल गिरता है. आजकल युद्ध केवल मैदान में ही नहीं लड़ा जाता. पीएम मोदी ने कहा कि हमारे यहां कोरोना से मृत्यु दर दुनिया के काफी देशों से कम है, लेकिन कोरोना अब भी उतना ही घातक है, जितना शुरू में था. चेहरे पर मास्क, दो गज की दूरी, कहीं थूकना नहीं, इस बात का ध्यान रखना है. यही हमें कोरोना से बचा सकता है. कभी-कभी हम मास्क से परेशानी महसूस करते हैं. इस समय कोरोना वॉरियर्स को याद कीजिए वे घंटों तक किट पहने रहते हैं. उन्होने कहा कि कुछ दिन बाद रक्षाबंधन आ रहा है. कई संस्थाएं इस बार यह पर्व अलग तरीके से मनाने का अभियान चला रहे हैं. लोकल से वोकल की बात भी की जा रही है.

http://स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

यही करना बेहतर रहेगा. नेशनल हैंडीक्राफ्ट दिवस भी आ रहा है. हम न केवल इसका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करें, बल्कि दुनिया को भी बताएं. हमारे हैंडलूम में बहुत पोटेंशियल है. इससे हमारे लोकल कारीगरों को लाभ होगा. पीएम मोदी ने कहा कि बारिश में साफ-सफाई का ध्यान दें. इस समय बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. इम्युनिटी बढ़ाने के लिए काढ़ा पिएं. बिहार में बाढ़ ने कई मुश्किलें पैदा की हैं. एनडीआरएफ, राज्य की टीमें राहत-बचाव के काम कर रहे हैं. सभी प्रभावितों के साथ पूरा देश खड़ा है. उन्होने कहा कि इस बार स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम भी कोरोना के बीच होगा. ऐसे में सावधानी रखें. एक अगस्त को लोकमान्य बालगंगाधर तिलक जी की 100वीं पुण्यतिथि है. उन्होंने देश के लिए पूरा जीवन समर्पित कर दिया. उनकी शिक्षाओं से हम काफी कुछ सीख सकते हैं. अब अगली बार अगस्त में मुलाकात होगी. सभी स्वस्थ रहें.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now