আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

344 नए कोरोना मरीज मिले, 116 डिस्चार्ज, अब 2460 एक्टिव केस

Published on: July 25, 2020
---Advertisement---

रायपुर. प्रदेश में शनिवार को 344 नए कोरोना मरीजों की पहचान की गई है. इनमें जिला रायपुर से 134, दुर्ग से 93, बिलासपुर से 23, राजनांदगांव से 18, कांकेर से 13, जांजगीर-चांपा व कोरबा से 12-12, बस्तर से 11, रायगढ़ से 9, कोण्डागांव से 6, बलौदाबाजार व जशपुर से 4-4, बलरामपुर व कबीरधाम से 2-2, नारायणपुर से 1 हैं. जिनकी अस्पताल भर्ती प्रक्रिया जारी है. वहीं 116 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज किया गया है. जबकि 3 लोगों की मौत हो गई. शुक्रवार देर रात दुर्ग से 15, बिलासपुर से 3, दंतेवाड़ा से 1 मरीज की पहचान की गई थी. बता दें कि प्रदेश में अब कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 7182 पहुंच गई है. इनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 2460 है. वहीं 4683 मरीज स्वस्थ होने के बाद डिस्चार्ज हुए हैं. जबकि अब तक 39 लोगों की मौत हो चुकी है.

http://अब लाउडस्पीकर से कराई जाएगी स्कूलों में पढ़ाई

मुख्यमंत्री ने कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील

रायपुर. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने रायपुर सहित प्रदेशवासियों से कोरोना संक्रमण की रोकथाम और बचाव के उपायों का कड़ाई से पालन करने की अपील की है. उन्होने कहा है कि कोरोना का अभी इलाज नहीं है, न ही वैक्सीन आ पाया है. इससे बचाव में ही सुरक्षा है. गाईडलाइन के अनुसार मास्क, सेनेटाईजर और फिजिकल डिस्टेंसिंग का लगातार कड़ाई से पालन किया जाना चाहिए. श्री बघेल आज यहां सोनाखान भवन में मीडिया प्रतिनिधियों से चर्चा कर रहे थे.

श्री बघेल ने कहा कि राजधानी रायपुर में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले चिन्ता का विषय है. रायपुर के लोग जागरूक हैं. बचाव के उपायों का पालन कर संक्रमण को रोका जा सकता है. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार द्वारा संक्रमण से बचाव के सभी ऐहतियाती उपायों का क्रियान्वयन किया जा रहा है. मरीजों के लिए अस्पतालों में पर्याप्त बेड उपलब्ध हैं. मरीजों का इलाज किया जा रहा है. बड़ी संख्या में मरीज ठीक हो रहे हैं. अभी छत्तीसगढ़ में दिल्ली, मुंबई जैसी स्थिति नहीं है.

http://स्कूल शिक्षा विभाग में अधिकारियों की नवीन पदस्थापना

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now