আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

गौठान में गायों के लिए चारे का इंतजाम करे सरकार : पूनम

Published on: October 10, 2019
---Advertisement---

रायपुर. भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पूनम चंद्राकर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा गोवर्धन पूजा को गौठान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा पर तंज कसा है. श्री चंद्राकर ने कहा कि ऐसा करके सांस्कृतिक, पौराणिक और छत्तीसगढ़ के लोक-जीवन में रचे-बसे गोवर्धन पूजन की गरिमा और महत्ता का भी मुख्यमंत्री बघेल राजनीतिकरण कर रहे हैं. श्री चंद्राकर ने कहा कि गोवर्धन पूजा का छत्तीसगढ़ की लोक-संस्कृति से गहरा जुड़ाव है और इस दिन प्रदेश का हर गौ-पालक गौ-वंश की पूजा-अर्चना के वृहत आयोजन में पूरी श्रद्धा के साथ भागीदार होता है. सरकार ने इस धार्मिक और सांस्कृतिक-पौराणिक महत्व के आस्था पर्व का भी राजनीतिकरण कर दिया है.

http://अब जियो से कालिंग नहीं फ्री, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए लगेंगे पैसे

यह घोषणा गौ-वंश से गहरे जुड़ी प्रदेश की लोक-आस्था के साथ खिलवाड़ है. उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यदि इतनी चिंता है तो उन्हें गौठान दिवस के लिए कोई और मौका तलाश करना चाहिए था. श्री चंद्राकर ने कटाक्ष किया कि पहले मुख्यमंत्री बघेल प्रदेश के गौठानों की दशा तो सुधार लें, फिर गौठान दिवस मनाए. अभी तो प्रदेश के सभी गौठान अव्यवस्था की जीती-जागती मिसाल बने हुए हैं. चारा-पानी के अभाव में मवेशी या तो अकाल मौत के शिकार हो रहे हैं, या फिर उन्हें आवारा घूमने के लिए छोड़ दिया जा रहा है. उन्होंने कहा कि यह दुखद है कि गौ-वंश की हालात सुधारने के बजाय सरकार द्वारा राजनीति किया जा रहा है.

http://नेहा कक्कड़ ने इस पंजाबी सिंगर के साथ किया धमाकेदार डांस, VIDEO वायरल

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now