আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

अब जियो से कालिंग नहीं फ्री, दूसरे नेटवर्क पर बात करने के लिए लगेंगे पैसे

Published on: October 9, 2019
---Advertisement---

नई दिल्ली. रिलायंस जियो ने अपने ग्राहकों को बड़ा झटका देते हुए कॉलिंग के लिए पैसे लेने का ऐलान किया है. जियो के ग्राहकों को अब फोन पर बात करने के लिए पैसे देने होंगे. जियो के एक बयान के मुताबिक जियो के ग्राहकों को किसी दूसरी कंपनी के नेटवर्क पर कॉल करने के लिए प्रति मिनट 6 पैसे देने होंगे, हालांकि जियो से जियो के नेटवर्क पर कॉलिंग पहले की तरह ही फ्री रहेगी. ये कल यानी 10 अक्टूबर से ही लागू होगा. वहीं जियो ने कहा है कि वह अपने 35 करोड़ ग्राहकों को आश्वस्त करता है कि आउटगोइंग ऑफ-नेट मोबाइल कॉल पर 6 पैसा प्रति मिनट का शुल्क केवल तब तक जारी रहेगा जब तक TRAI अपने वर्तमान रेगुलेशन के अनुरूप IUC को समाप्त नहीं कर देता.

http://अतिथि शिक्षकों के साथ हो रहा अन्याय : कौशिक

हम TRAI के साथ सभी डाटा को साझा करेंगे ताकि वह समझ सके कि शून्य IUC यूजर्स के हित में है. वर्तमान में ये तारीख 1 जनवरी 2020 तक की है. इस ऐलान के साथ ही जियो ने दूसरे नेटवर्क पर कॉल करने के लिए जियो ने 10 रुपए से लेकर 100 रुपए तक के प्लान्स जारी किए हैं. हालांकि इसकी भरपाई के लिए कंपनी इसी के मूल्य के बराबर डेटा यूज़र्स को देगी.

http://लवन को मिलेगा पूर्ण तहसील का दर्जा, मुख्यमंत्री ने जनचौपाल भेंट मुलाकात में की घोषणा

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now