नई दिल्ली. बॉलीवुड की धाकड़ सिंगर नेहा कक्कड़ के टिकटॉक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल होते हैं. अब नेहा कक्कड़ और मशहूर पंजाबी सिंगर सुक्खी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर धूम मचा रहा है. एक बार फिर नेहा अपने अंदाज और स्टाइल से कहर ढा रही हैं. यह वीडियो नेहा ने हाल ही में रिलीज हुए गाने ‘वाह वई वाह’ पर बनाया है. इस जबरदस्त पंजाबी सॉन्ग को नेहा कक्कड़ के अलावा सिंगर सुक्खी म्यूजिकल डॉक्टर्स ने भी गाया है.
http://IMF ने भी माना- भारत में आर्थिक मंदी का असर गंभीर, दी ये चेतावनी
इस वीडियो में भी दोनों ने कमाल किया है. इस वीडियो की बात करें तो इसमें नेहा और सुक्खी साथ-साथ रोमांटिक डांस करते दिख रहे हैं. औरेंज कलर के आउटफिट में नेहा इस वीडियो में बेहद खूबसूरत लग रही हैं. वहीं सुक्खी का स्वैग भी गजब ढा रहा है. गौरतलब है कि नेहा और सुक्खी का ये नया गाना यूट्यूब पर काफी ट्रेंड कर रहा है. इस सॉन्ग को टी-सीरीज के बैनर तले रिलीज किया गया है. बता दें कि कुछ समय पहले ही नेहा ने इंस्टाग्राम अकांउट पर 25 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स होने का जश्न मनाया. देखिए यह वीडियो…
https://www.instagram.com/p/B3PLtNPh_zA/?utm_source=ig_web_copy_link










