আবহাওয়া আইপিএল-2025 টাকা পয়সা পশ্চিমবঙ্গ ভারত ব্যবসা চাকরি রাশিফল স্বাস্থ্য প্রযুক্তি লাইফস্টাইল শেয়ার বাজার মিউচুয়াল ফান্ড আধ্যাত্মিক অন্যান্য
---Advertisement---

तेल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है तो अब कहां दुबके हुए हैं भाजपा के बड़े नेता : रश्मि

Published on: July 3, 2020
---Advertisement---

पिथौरा. पिथौरा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने आज यहां बस स्टैंड में केंद्र सरकार द्वारा डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बेतहाशा मूल्य वृद्धि के खिलाफ एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं महासमुंद जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कन्हैयालाल अग्रवाल, महासमुंद विधायक विनोद चंद्राकर, खलारी विधायक द्वारिकाधीश यादव की उपस्थिति में आयोजित इस धरना प्रदर्शन में जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद की अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर भी मंच पर उपस्थित थीं. सर्वप्रथम ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनंत सिंह वर्मा ने महात्मा गांधी जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण किया. पश्चात सभा को संबोधित करते हुए खल्लारी विधायक यादव ने कहा कि आज जब पूरा देश कोरोना संकट से जूझ रहा है तब इस केंद्र की झूठी सरकार ने डीजल-पेट्रोल की कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर ही तोड़ कर रख दी है.

http://एएसआई की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

आने वाले समय में देश की जनता इस वादा खिलाफ और अन्याय का जबरदस्त प्रतिकार करेगी. और जिस तरह छत्तीसगढ़ में प्रचंड मतों से कांग्रेस को समर्थन देकर भाजपा की झूठी सरकार को उखाड़ केंद्र में भी इस लबरा सरकार को उखाड़ फेंकने का कार्य करेगी. जिला कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रश्मि चंद्राकर ने कहा कि देश भूला नहीं है वर्तमान समय से कच्चे तेल का प्रति बैरल का रेट अधिक होने के बावजूद बमुश्किल 5-10 रुपए की बढ़ोतरी यूपीए सरकार में हुई थी तब वर्तमान केंद्रीय मंत्री स्मृति इरानी व भाजपा के अन्य नेताओं ने कैसा उग्र प्रदर्शन किया था. देश यह भी नहीं भूला है देश के सर्वश्रेष्ठ एवं आर्थिक विशेषज्ञ प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को भाजपा के इन्ही नेताओं ने चूड़ी भेंट करने का प्रयास भी किया था और आज पिछले 20 दिनों से लगातार तेल के मूल्यों में वृद्धि हो रही है तो भाजपा के तमाम बड़े नेता ना जाने कहां दुबके हुए हैं.

http://कैश वैन ड्राइवर और गार्ड को गोली मारकर लाखों लूट फरार हुए नकाबपोश

देश को इस स्थिति से उबारने के लिए समस्त कांग्रेस जनों को एकजुट होकर वर्तमान सरकार के खिलाफ हल्ला बोल करना होगा. सभा को प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महामंत्री एवं जिला कांग्रेस कमेटी के प्रभारी कन्हैया अग्रवाल, महासमुंद विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती उषा पटेल, महासमुंद जनपद अध्यक्ष, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष आनंद सिंह वर्मा, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने भी संबोधित किया. कार्यक्रम का संचालन जिला कांग्रेस महामंत्री अरविंदर सिंह छाबड़ा ने एवं आभार प्रदर्शन दिनेश नामदेव ने किया। इस अवसर पर अजय नंद, नरेंद्र सेन, इंद्रजीत खनूजा, रणजीत बग्गा, सुमित अग्रवाल, मुंशीराम प्रधान, लक्ष्मण पटेल, गंगाधर बेहेरा, दिलप्रीत खनूजा, राजू सिन्हा, संजय सिन्हा आदि बड़ी संख्या में उपस्थित थे. कार्यक्रम के दरमियान युवक कांग्रेस नेता सनी रोहिल्ला के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन भी किया गया.

जुड़िए हमसे….
https://www.facebook.com
https://cgjanadesh.com
https://cgjanadesh.com/category
8871342716

Join WhatsApp

Join Now

Join Telegram

Join Now